- क्रिकेट न्यूज़
- News
- Sreesanth said I would love to see Ajinkya Rahane in the ODI World Cup squad
टेस्ट के बाद रहाणे को अब ODI टीम में शामिल करने की उठी मांग, जानिये किसने की वकालत
यशस्वी जायसवाल 428 रनों के साथ IPL 2023 में दूसरे सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज हैं. इस सीजन उनके बल्ले से एक धमाकेदार शतक भी आ चुका है
Published On May 04, 2023, 04:31 PM IST
Last UpdatedMay 04, 2023, 04:31 PM IST
JIO CINEMA SCREENGRAB
भारत के पूर्व तेज गेंदबाज एस श्रीसंत ने कहा है कि चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) के बल्लेबाज अजिंक्य रहाणे भारत की ODI वर्ल्ड कप टीम में फिट हो सकते हैं. रहाणे को हाल ही में 15 सदस्यीय भारतीय टेस्ट में चुना गया जो जून में होने वाली वर्ल्ड टेस्ट चैम्पियनशिप (डब्ल्यूटीसी) फाइनल में ऑस्ट्रेलिया का सामना करेगी.
चेन्नई सुपर किंग्स में धोनी की कप्तानी में खेलते हुए रहाणे ने इस सीजन अपनी धमाकेदार पारियों से सभी को हैरान कर दिया है. 34 वर्षीय बल्लेबाज रहाणे अब तक 8 मैचों की 6 पारियों में 44. 80 की औसत और 189.90 के स्टाइक रेट से 224 रन बना चुके हैं. इस दौरान उनके बल्ले से 2 अर्धशतक निकले हैं जसमें नाबाद 71 रन उनका सर्वश्रेष्ठ स्कोर है.
2011 वर्ल्ड कप विजेता टीम के सदस्य रहे श्रीसंत ने आगामी वनडे वर्ल्ड कप में रहाणे के नंबर 4 पर खेलने का समर्थन किया है. श्रीसंत ने स्टार स्पोर्ट पर कहा, “मैं रहाणे को टीम में देखना पसंद करूंगा। जिस तरह से वह प्रदर्शन कर रहा है, खासकर भारत में होने वाले वर्ल्ड कप टीम में. यह चयनकर्ताओं के सबसे साहसिक कदमों में से एक होगा. मुझे पूरा विश्वास है कि वह वर्ल्ड टेस्ट चैम्पियनशिप फाइनल में अच्छा प्रदर्शन करेगा.”
उन्होंने आगे कहा, “रहाणे को वनडे में मौका दिया जाना चाहिए. देखते हैं अगर अन्य टूर्नामेंट होते हैं, अगर उसे व्हाईट बॉल क्रिकेट में दोबरा से मौका मिलता है, तो मुझे यह देखकर आश्चर्य नहीं होगा कि वह नंबर 4 खेलेगा और देश के लिए मैच जीतेगा.” हालांकि भारत के पूर्व सलामी बल्लेबाज सुनील गावस्कर श्रीसंत की राय से सहमत नजर नहीं आये और उन्होंने कहा कि यह कदम इस समय आदर्श नहीं हो सकता है. गावस्कर ने रहाणे के बजाय यशस्वी जायसवाल और रुतुराज गायकवाड़ का समर्थन किया, जो कि IPL के मौजूदा सीजन में कमाल की बल्लेबाजी कर रहे हैं.
यशस्वी जायसवाल 428 रनों के साथ IPL 2023 में दूसरे सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज हैं. इस सीजन उनके बल्ले से एक धमाकेदार शतक भी आ चुका है. वहीं, रुतुराज गायकवाड़ सबसे ज्यादा रन बनाने के मामलें में 5वें पायदान पर हैं. गायकवाड़ ने 9 पारियों में 354 रन बनाये हैं.