• Home
  • News
  • SRH Team Update Ahead of IPL 2026, 2 stars players Will join the team

काव्या मारन की सनराइजर्स हैदराबाद के लिए 2 खुशखबरी, टीम जुड़ने को तैयार ये सुपरस्टार

सनराइजर्स हैदराबाद की टीम के लिए आईपीएल 2026 शुरू होने से पहले दो बड़ी खुशखबरी आई हैं. टीम के साथ दो बड़े खिलाड़ी जुड़ने वाले हैं.

Edited By : Bharat Malhotra |Mar 24, 2026, 08:50 AM IST

Published On Mar 24, 2026, 08:50 AM IST

Last UpdatedMar 24, 2026, 08:50 AM IST

sunrisers Hyderabad team

sunrisers Hyderabad team

नई दिल्ली: इंडियन प्रीमियर लीग 2026 की शुरुआत से पहले सनराइजर्स हैदराबाद के लिए कुछ अच्छी खबरें आई हैं. टीम के नियमित कप्तान पैट कमिंस 24 मार्च यानी आज बेंगलुरु पहुंच रहे हैं. कमिंस हालांकि फिटनेस की वजह से शुरुआती कुछ मैचों में नहीं खेल पाएंगे. हालांकि उनका आना टीम के लिए रहात की बात होगी. वह रणनीतिक रूप से अहम भूमिका निभा सकते हैं. साथ ही यह भी माना जा रहा है कि वह उम्मीद से पहले ही वापसी कर सकते हैं. कमिंस एक बड़े खिलाड़ी और सफल कप्तान हैं. उनके होने से निश्चित रूप से SRH के खिलाड़ियों का आत्मविश्वास बढ़ेगा.

ईशान होंगे कप्तान, श्रीलंकाई खिलाड़ियों के लिए सवाल

जब तक कमिंस नियमित रूप से टीम के साथ नहीं जुड़ते तब तक ईशान किशन को टीम की कप्तानी सौंपी गई है. 25 मार्च को होने वाली आईपीएल कप्तानों की बैठक में ईशान किश ही हिस्सा लेंगे. इस बैठक में सभी 10 टीमों के कप्तान शामिल होंगे. कार्यक्रम की शुरुआत दोपहर में फोटो सेशन से होगी, जिसके बाद भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) और ब्रॉडकास्टर्स के साथ महत्वपूर्ण चर्चा होगी.

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

सनराइजर्स हैदराबाद के लिए एक अच्छी खबर यह भी है कि ईशान मलिंगा को श्रीलंका क्रिकेट बोर्ड ने एनओसी दे दी है. मलिंगा के आने से टीम की तेज गेंदबाजी मजबूत होगी. मलिंगा भी आज टीम से जुड़ेंगे. वह कामिंदु मेंडिस के साथ भारत आएंगे. मेंडिस को पहले ही एनओसी मिल चुकी है.

IPL 2026: सनराइजर्स हैदराबाद की क्या है ताकत और कमजोरी, SRH का फुल SWOT एनालिसिस

कमिंस के अलावा, मिचेल स्टार्क और जोश हेजलवुड जैसे ऑस्ट्रेलियाई दिग्गज भी शुरुआती मैचों से बाहर रह सकते हैं. हेजलवुड पूरी तरह फिट नहीं है, जबकि क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया आगामी व्यस्त अंतरराष्ट्रीय सीजन को देखते हुए स्टार्क के वर्कलोड को मैनेज कर रहा है.

कई टीमों में शामिल हैं श्रीलंकाई खिलाड़ी

श्रीलंका के खिलाड़ियों की बात करें तो वानिंडु हसरंगा और मतीशा पथिराना फिटनेस टेस्ट में शामिल नहीं हो पाए. इससे सवाल खड़े हो गए हैं कि क्या ये खिलाड़ी तय समय पर आईपीएल से जुड़ पाएंगे. कोलकाता नाईट राइडर्स (केकेआर) के लिए खेल रहे पथिराना शुरुआती मैचों से बाहर रह सकते हैं. हालांकि, फ्रेंचाइजी ने उनकी जगह किसी अन्य खिलाड़ी को शामिल करने के बजाय उनके पूरी तरह फिट होने का इंतजार करने का फैसला किया है.

IPL 2026: विदेशी खिलाड़ियों की ‘मनमर्जी’ पर भड़के गावस्कर, बोले- मेहमान-नवाजी का गलत…

लखनऊ सुपर जायंट्स (एलएसजी) को अब तक हसरंगा की उपलब्धता पर कोई स्पष्ट जानकारी नहीं मिली है। रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) को भी तेज गेंदबाज तुषारा की उपलब्धता के बारे में सटीक जानकारी नहीं मिल सकी है. श्रीलंका क्रिकेट बोर्ड का कहना है कि इन खिलाड़ियों की एनओसी इनके फिटनेस टेस्ट के परिणामों पर निर्भर करेगी। दुष्मंथा चमीरा, पथुम निसांका और दसुन शनाका को आईपीएल 2026 में खेलने की अनुमति मिल चुकी है.

Bharat Malhotra

Bharat Malhotra

Bharat Malhotra अभी cricketcountry.com की हिंदी टीम को लीड कर रहे हैं. भारत के पास डिजिटल मीडिया में करीब 17 साल का अनुभव है. ज्यादातर वक्त क्रिकेट पर लिखते, समीक्षा करते और समझते हुए बीता है. साल 2008 में IPL के साथ करियर की शुरुआत हुई. तब Iplnewsonline.com की शुरुआती टीम का हिस्सा रहे. इसके बाद हिंदीलोक डॉट कॉम की जिम्मेदारी लंबे वक्त तक अकेले ही संभाली. फिर प्लानमैन मीडिया की TheSundayIndian.com की हिंदी वेबसाइट को लीड किया. भारत मल्होत्रा के सफर का अगला पड़ाव दैनिक जागरण की हेल्थ वेबसाइट ओन्ली माई हेल्थ रहा. यहां करीब ढाई साल तक हिंदी वेबसाइट की अगुआई की. इस दौरान साइट को नए सिरे से तैयार करना. इसके कॉन्टेंट और स्ट्रक्चर में बड़े पैमाने पर सुधार किया. नतीजा, उस दौरान यह हेल्थ के क्षेत्र में भारत की नंबर वन वेबसाइट बनी. यहां संपादकीय के साथ-साथ प्रॉडक्ट, तकनीक और सर्च इंजन ऑप्टिमाइजेशन में भी सहयोग दिया. फरवरी 2015 में भारत मल्होत्रा NBT.in से जुड़े. यहां 7 साल से अधिक समय तक स्पोर्टस टीम के लीड रहे. इस दौरान क्रिकेट वर्ल्ड कप 2019 और फीफा वर्ल्ड कप, टी20 वर्ल्ड कप, कई IPL सीजन, ओलिंपिक 2016 और 2020, एशियन गेम्स, कॉमनवेल्थ गेम्स जैसे बड़े आयोजनों में टीम की अगुआई की.

Editor's Pick