SRH VS CSK IPL 2026: सनराइजर्स हैदराबाद ने चेन्नई सुपरकिंग्स को 10 रन से हराया
Sunrisers Hyderabad vs Chennai Super Kings Match Updates
Published On Apr 18, 2026, 06:36 PM IST
Last UpdatedApr 18, 2026, 06:36 PM IST
SRH Batting
SRH VS CSK IPL 2026: अभिषेक शर्मा (59) और हेनरिक क्लासेन (59) के अर्धशतक के बाद ईशान मलिंगा (तीन विकेट) की घातक गेंदबाजी से आईपीएल 2026 के 27वें मैच में सनराइजर्स हैदराबाद ने चेन्नई सुपरकिंग्स को 10 रन से हराकर सीजन की तीसरी जीत दर्ज की है.
सनराइजर्स हैदराबाद की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में नौ विकेट पर 194 रन बनाए. अभिषेक शर्मा और हेनरिक क्लासेन ने अर्धशतक लगाया. दोनों बल्लेबाजों ने 59-59 रन की पारी खेली. चेन्नई सुपरकिंग्स के लिए जेमी ओवरटन और अंशुल कम्बोज को तीन-तीन विकेट चटकाए. दो विकेट मुकेश चौधरी के नाम रहा.
195 रन के टारगेट के जवाब में चेन्नई सुपरकिंग्स की टीम 20 ओवर में आठ विकेट पर 184 रन ही बना सकी. ईशान मलिंगा ने तीन विकेट चटकाए.
सनराइजर्स हैदराबाद (प्लेइंग इलेवन): अभिषेक शर्मा, ट्रैविस हेड, ईशान किशन (कप्तान), हेनरिक क्लासेन, सलिल अरोड़ा (डब्ल्यू), अनिकेत वर्मा, नितीश कुमार रेड्डी, शिवांग कुमार, प्रफुल्ल हिंगे, साकिब हुसैन, ईशान मलिंगा
इम्पैक्ट सब: स्मरण रविचंद्रन, हर्ष दुबे, लियाम लिविंगस्टोन, दिलशान मदुशंका, हर्षल पटेल
चेन्नई सुपर किंग्स (प्लेइंग इलेवन): संजू सैमसन (डब्ल्यू), रुतुराज गायकवाड़ (सी), सरफराज खान, शिवम दुबे, डेवाल्ड ब्रेविस, जेमी ओवरटन, मैथ्यू शॉर्ट, अंशुल कंबोज, नूर अहमद, मुकेश चौधरी, गुरजापनीत सिंह
इम्पैक्ट सब : आयुष म्हात्रे, कार्तिक शर्मा, प्रशांत वीर, रामकृष्ण घोष, मैट हेनरी