SRH vs KKR IPL 2026: कोलकाता ने हैदराबाद को सात विकेट से हराया
Sunrisers Hyderabad vs Kolkata Knight Riders match Updates
Published On May 03, 2026, 02:59 PM IST
Last UpdatedMay 03, 2026, 02:59 PM IST
SRH VS KKR Toss
SRH vs KKR IPL 2026: आईपीएल 2026 के 45वें मैच में सनराइजर्स हैदराबाद की टीम को हार का सामना करना पड़ा. कोलकाता नाइट राइडर्स ने राजीव गांधी इंटरनेशनल स्टेडियम हैदराबाद में खेले गए मैच में सनराइजर्स हैदराबाद को सात विकेट से हराकर आईपीएल 2026 में जीत की हैट्रिक लगाई.
पहले बल्लेबाजी करते हुए सनराइजर्स हैदराबाद की टीम 19 ओवर में 165 रन पर ढेर हो गई. ट्रैविस हेड ने 28 बॉल में 61 रन की पारी खेली. ईशान किशन ने 42 रन बनाए. केकेआर के लिए वरुण चक्रवर्ती ने तीन विकेट लिए. सुनील नरेन और कार्तिक त्यागी को दो-दो सफलता मिली.
केकेआर ने इस टारगेट को 18.2 ओवर में हासिल कर लिया. अंगकृष रघुवंशी ने अर्धशतक लगाया और 47 बॉल में 59 रन की पारी खेली.
कोलकाता नाइट राइडर्स (प्लेइंग इलेवन): अजिंक्य रहाणे (कप्तान), अंगकृष रघुवंशी (विकेटकीपर), कैमरन ग्रीन, रोवमैन पॉवेल, मनीष पांडे, रिंकू सिंह, अनुकूल रॉय, सुनील नरेन, वैभव अरोड़ा, कार्तिक त्यागी, वरुण चक्रवर्ती
इम्पैक्ट सब: फिन एलन, रमनदीप सिंह, तेजस्वी दहिया, नवदीप सैनी, टिम सीफर्ट
सनराइजर्स हैदराबाद (प्लेइंग इलेवन): अभिषेक शर्मा, ट्रैविस हेड, ईशान किशन (विकेटकीपर), हेनरिक क्लासेन, सलिल अरोड़ा, अनिकेत वर्मा, स्मरण रविचंद्रन, पैट कमिंस (कप्तान), शिवांग कुमार, हर्षल पटेल, ईशान मलिंगा
इम्पैक्ट सब: प्रफुल्ल हिंगे, हर्ष दुबे, लियाम लिविंगस्टोन, साकिब हुसैन, जीशान अंसारी