- क्रिकेट न्यूज़
- News
- SRH vs LSG: पूरन ने किया हैदराबाद किला ध्वस्त, शार्दूल ने गेंद से बरपाया कहर
SRH vs LSG: पूरन ने किया हैदराबाद किला ध्वस्त, शार्दूल ने गेंद से बरपाया कहर
आईपीएल में आज सनराइजर्स हैदराबाद और लखनऊ सुपर जायंट्स के बीच रोमांचक मुकाबला खेला जा रहा है. मैच के लाइव स्कोर के लिए जुड़े रहें हमारे साथ.
Published On Mar 27, 2025, 06:11 PM IST
Last UpdatedMar 27, 2025, 06:11 PM IST
SRH vs LSG: लखनऊ सुपर जायंट्स ने कमाल का प्रदर्शन करते हुए सनराइजर्स हैदराबाद को 5 विकेट से करारी शिकस्त दी है. लखनऊ की ओर से मुकाबले में निकोलस पूरन ने बल्ले से तूफान मचाते हुए 26 गेंद पर 70 रन की तूफानी पारी खेली.
निकोलस पूरन ने सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ हर गेंदबाजों को जमकर पीटा. अपनी पारी में पूरन ने चौके-छक्कों की बरसात कर दी थी. पूरन ने अपनी पारी में 6 चौके और 6 छक्के ठोके. पूरन ने आउट होने से पहले ही लखनऊ की जीत पक्की कर दी थी. पूरन के अलावा ऑस्ट्रेलिया के तूफानी बल्लेबाज मिचेल मार्श ने भी मुकाबले में बल्ले से कमाल की पारी खेली. मिचेल मार्श ने बतौर सलामी बल्लेबाज के रूप में 31 गेंद पर 7 चौके और 2 छक्के की मदद से 52 रन ठोके.