• Home
  • News
  • SRH vs PBKS IPL 2026 Match 49 on 6 May Playing 11 Teams Sunrisers Hyderabad vs Punjab Kings Squad Key Players List Pat Cummins Shreyas Iyer

IPL 2026: मैच- 49 सनराइजर्स हैदराबाद बनाम पंजाब किंग्स, स्कोर

इंडियन प्रीमियर लीग 2026 का 49वां मैच आज सनराइजर्स हैदराबाद और पंजाब किंग्स के बीच खेला जा रहा है. पंजाब किंग्स की टीम ने इस मैच में टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है. पॉइंट्स टेबल की बात करें तो पंजाब किंग्स की टीम 13 अंकों के साथ पहले पायदान पर है वहीं...

Edited By : Bharat Malhotra |May 06, 2026, 08:03 PM IST

Published On May 06, 2026, 08:03 PM IST

Last UpdatedMay 06, 2026, 08:03 PM IST

इंडियन प्रीमियर लीग 2026 का 49वां मैच आज सनराइजर्स हैदराबाद और पंजाब किंग्स के बीच खेला जा रहा है. पंजाब किंग्स की टीम ने इस मैच में टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है. पॉइंट्स टेबल की बात करें तो पंजाब किंग्स की टीम 13 अंकों के साथ पहले पायदान पर है वहीं सनराइजर्स हैदराबाद भी ज्यादा पीछे नहीं है वह 12 अंकों के साथ दूसरे नंबर पर है. अगर सनराइजर्स की टीम यह मैच जीत जाती है तो वह पहले स्थान पर आ जाएगी. वहीं पंजाब की कोशिश लगातार दो हार के सिलसिले को तोड़ने की होगी. सीजन के पहले हाफ में पंजाब ने कोई मैच नहीं गंवाया था लेकिन इसके बाद उसे लगातार दो मैच गंवाने पड़े हैं.

आईपीएल अब उस मुकाम पर पहुंच गया है जहां कोई भी टीम मैच गंवाना नहीं चाहेगी. क्योंकि पटरी से उतरने के बाद अब दोबारा लय हासिल करने के मौके बहुत कम मिलेंगे. और पंजाब किंग्स की टीम के कप्तान श्रेयस अय्यर और उसके कोच रिकी पोंटिंग यह बात अच्छी तरह समझते हैं.

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

वहीं सनराइजर्स हैदराबाद की टीम लगातार पांच मैच जीतकर कमाल के फॉर्म में थी. लेकिन पिछले मैच में उसे कोलकाता नाइट राइडर्स ने हराया था.

पंजाब किंग्स की प्लेइंग XI: 1 प्रभसिमरन सिंह (विकेटकीपर), 2 कूपर कोनोली, 3 श्रेयस अय्यर (कप्तान), 4 शशांक सिंह, 5 सूर्यांश शेडगे, 6 मार्कस स्टोइनिस, 7 मार्को जानसन, 8 लॉकी फर्ग्यूसन, 9 विजयकुमार विशाक, 10 अर्शदीप सिंह, 11 युजवेंद्र चहल

इम्पैक्ट प्लेयर्स: प्रियांश आर्य, हरप्रीत बराड़, जेवियर बार्टलेट, मुशीर खान, विष्णु विनोद

सनराइजर्स हैदराबाद की प्लेइंग XI: 1 अभिषेक शर्मा, 2 ट्रैविस हेड, 3 ईशान किशन (विकेटकीपर), 4 हेनरिक क्लासेन, 5 सलिल अरोड़ा, 6 आर स्मरण, 7 नितीश कुमार रेड्डी, 8 पैट कमिंस (कप्तान), 9 शिवांग कुमार, 10 ईशान मलिंगा, 11 साकिब हुसैन

इम्पैक्ट प्लेयर्स : अनिकेत वर्मा, प्रफुल्ल हिंगे, लियाम लिविंगस्टोन, हर्षल पटेल, हर्ष दुबे

Bharat Malhotra

Bharat Malhotra

Bharat Malhotra अभी cricketcountry.com की हिंदी टीम को लीड कर रहे हैं. भारत के पास डिजिटल मीडिया में करीब 17 साल का अनुभव है. ज्यादातर वक्त क्रिकेट पर लिखते, समीक्षा करते और समझते हुए बीता है. साल 2008 में IPL के साथ करियर की शुरुआत हुई. तब Iplnewsonline.com की शुरुआती टीम का हिस्सा रहे. इसके बाद हिंदीलोक डॉट कॉम की जिम्मेदारी लंबे वक्त तक अकेले ही संभाली. फिर प्लानमैन मीडिया की TheSundayIndian.com की हिंदी वेबसाइट को लीड किया. भारत मल्होत्रा के सफर का अगला पड़ाव दैनिक जागरण की हेल्थ वेबसाइट ओन्ली माई हेल्थ रहा. यहां करीब ढाई साल तक हिंदी वेबसाइट की अगुआई की. इस दौरान साइट को नए सिरे से तैयार करना. इसके कॉन्टेंट और स्ट्रक्चर में बड़े पैमाने पर सुधार किया. नतीजा, उस दौरान यह हेल्थ के क्षेत्र में भारत की नंबर वन वेबसाइट बनी. यहां संपादकीय के साथ-साथ प्रॉडक्ट, तकनीक और सर्च इंजन ऑप्टिमाइजेशन में भी सहयोग दिया. फरवरी 2015 में भारत मल्होत्रा NBT.in से जुड़े. यहां 7 साल से अधिक समय तक स्पोर्टस टीम के लीड रहे. इस दौरान क्रिकेट वर्ल्ड कप 2019 और फीफा वर्ल्ड कप, टी20 वर्ल्ड कप, कई IPL सीजन, ओलिंपिक 2016 और 2020, एशियन गेम्स, कॉमनवेल्थ गेम्स जैसे बड़े आयोजनों में टीम की अगुआई की.

Editor's Pick