- क्रिकेट न्यूज़
- News
- SRH vs RR IPL 2024 Sanju Samson praised Jaiswal and Parag after 1 run defeat against Hyderabad
IPL 2024: संजू ने हार के बाद की पराग और जायसवाल की जमकर तारीफ
रियान पराग (77 रन, 49 गेंद, आठ चौके, चार छक्के) और यशस्वी जायसवाल (67 रन, 40 गेंद, सात चौके, दो छक्के) ने अर्धशतक जड़ने के अलावा तीसरे विकेट के लिए 134 रन भी जोड़े लेकिन रॉयल्स को जीत नहीं दिला सके.
Published On May 03, 2024, 12:03 AM IST
Last UpdatedMay 03, 2024, 12:03 AM IST
PIC- @IPL
हैदराबाद। राजस्थान रॉयल्स के कप्तान संजू सैमसन ने इंडियन प्रीमियर लीग (IPL 2024) के 50वें मुकाबले में गुरुवार को यहां करीबी मुकाबले में सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ एक रन की शिकस्त के बावजूद अपने सलामी बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल और रियान पराग की सराहना की जिन्होंने अर्धशतक जड़ने के अलावा शतकीय साझेदारी भी की.
रॉयल्स को अंतिम गेंद पर जीत के लिए दो रन की दरकार थी लेकिन भुवनेश्वर कुमार (41 रन पर तीन विकेट) ने रोवमैन पावेल (15 गेंद में 27 रन) को पगबाधा कर दिया जिससे टीम 202 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए सात विकेट पर 200 रन ही बना सकी. पराग (77 रन, 49 गेंद, आठ चौके, चार छक्के) और जायसवाल (67 रन, 40 गेंद, सात चौके, दो छक्के) ने अर्धशतक जड़ने के अलावा तीसरे विकेट के लिए 134 रन भी जोड़े लेकिन रॉयल्स को जीत नहीं दिला सके. ये दोनों उस समय साथ आए जब टीम पहले ओवर में एक रन पर दो विकेट गंवाने के बाद संकट में थी.
कप्तान ने की युवा बल्लेबाजों की तारीफ
सैमसन ने मैच के बाद पराग और जायसवाल की सराहना करते हुए कहा, ‘‘आपको दोनों युवाओं को श्रेय देना होगा. उन्होंने पारी को संभाला, हमें वहां तक पहुंचाने के लिए जिम्मेदारी से खेले. आपको जोखिम उठाने पड़ते हैं और आउट भी हो जाते हैं. उन्होंने वास्तव में अच्छी बल्लेबाजी की.’’
सैमसन ने डेथ ओवरों में प्रभावी गेंदबाजी का श्रेय सनराइजर्स के गेंदबाजों को दिया. उन्होंने कहा, ‘‘हमने कुछ करीबी मैच खेले हैं और उनमें से कुछ जीते हैं. यहां एक मैच हार गए और हमें सनराइजर्स के गेंदबाजों को श्रेय देना होगा. हम आखिरी ओवर तक 10 रन प्रति ओवर की दर से रन बना रहे थे. आईपीएल में गलती की गुंजाइश बहुत कम है और आपको सनराइजर्स को श्रेय देना होगा.’’