SRH vs RR Highlights: सनराइजर्स हैदराबाद ने राजस्थान रॉयल्स को 57 रन से हराया
Sunrisers Hyderabad vs Rajasthan Royals match Scorecard and Updates
Published On Apr 13, 2026, 06:48 PM IST
Last UpdatedApr 13, 2026, 06:48 PM IST
Ishan Kishan
SRH vs RR Highlights: आईपीएल 2026 के 21वें मैच में सनराइजर्स हैदराबाद ने राजस्थान रॉयल्स को 57 रन से हराकर सीजन की दूसरी जीत दर्ज की है. राजस्थान रॉयल्स को इस सीजन पहली हार मिली है.
सनराइजर्स हैदराबाद ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में छह विकेट पर 216 रन बनाए. ईशान किशन ने 44 बॉल में 91 रन की पारी खेली. वहीं हेनरिक क्लासेन ने 26 बॉल में 40 रन, नितीश रेड्डी ने 13 बॉल में 28 रन और सलिल अरोड़ा ने 13 बॉल में नाबाद 24 रन बनाए. अभिषेक शर्मा खाता भी नहीं खोल सके. वहीं ट्रैविस हेड ने 18 रन का योगदान दिया.
217 रन के टारगेट के जवाब में राजस्थान रॉयल्स की टीम 19 ओवर में 159 रन पर सिमट गई. डेब्यू मैच में प्रफुल्ल हिंजे और साकिब हुसैन ने चार- चार विकेट चटकाए. दो विकेट ईशान मलिंगा के नाम रहा.