- क्रिकेट न्यूज़
- News
- SRH vs RR reasons behind Rajasthan Royals defeat against Sunrisers Hyderabad in IPL 2024 Qualifier 2 in Chennai
IPL 2024: ओस या बल्लेबाजों की नाकामी, जानें RR की हार की 5 बड़ी वजह
सनराइजर्स हैदराबाद की ओर से शाहबाज अहमद ने 23 रन देकर तीन जबकि अभिषेक शर्मा ने 24 रन देकर दो विकेट चटकाए. वहीं, पैट कमिंस और टी नटराजन 1-1 विकेट मिला.
Published On May 25, 2024, 12:58 AM IST
Last UpdatedMay 25, 2024, 12:58 AM IST
Rajasthan Royals
राजस्थान रॉयल्स की हार के साथ ही सनराइजर्स हैदराबाद ने IPL 2024 के फाइनल में जगह बना ली. SRH ने तीसरी बार IPL के खिताबी मुकाबले में जगह बनाई है जहां अब उसका मुकाबला कोलकाता नाइट राइडर्स से होगा. सनराइजर्स ने हेनरिक क्लासेन के अर्धशतक की मदद से 9 विकेट पर 175 रनों का स्कोर खड़ा किया. इसके जवाब में राजस्थान 7 विकेट खोकर 139 रन ही बना सकी. इस हार के साथ ही राजस्थान का खिताब जीतने का सपना एक बार फिर चकनाचूर हो गया.

IPL 2024 के सीजन का जब आगाज हुआ था तो राजस्थान रॉयल्स पहले महीने लगभग टॉप पर रही थी लेकिन सीजन के दूसरे हॉफ में टीम को जीत के लिए तरसना पड़ा. हालत ये हो गई कि मई में राजस्थान को सिर्फ 1 जीत नसीब हुई. लगातार हार से राजस्थान की लय खराब होती चली गई जिसका खामियाजा उसे खिताबी मुकाबले से पहले हार के रुप में झेलना पड़ा.

राजस्थान की हार की सबसे बड़ी वजह का खुलासा खुद कप्तान संजू सैमसन ने किया. संजू ने माना कि उनकी टीम बीच के ओवरों में उम्मीद के मुताबिक नहीं खेल पाई. सैमसन ने मैच के बाद कहा, ‘‘अपने गेंदबाजों पर गर्व है लेकिन बीच के ओवरों में हम उम्मीद के मुताबिक नहीं खेल पाए.’’

राजस्थान की हार की वजह ओस भी बनीं. मुकाबले के दौरान ओस नहीं गिरी जिससे सनराइजर्स के गेंदबाजों को आसानी हुई. सैमसन ने भी ये बात मानी और कहा कि यह अनुमान लगाना बेहद मुश्किल है कि कब ओस गिरेगी और कब नहीं.

सनराइजर्स हैदराबाद के स्पिनर शाहबाज अहमद और अभिषेक शर्मा ने बीच के ओवरों में कमाल की गेंदबाजी की जिससे राजस्थान के बल्लेबाज रनों के लिए तरस गए और दबाव में अपने विकेट गंवा दिए. इम्पैक्ट प्लेयर के रुप में शाहबाज ने अपने पहले ही ओवर में विकेट निकाला और फिर तीसरे ओवर में महज 1 रन देकर रियान पराग और आर अश्विन का शिकार किया.

राजस्थान के टॉप आर्डर की नाकामी भी हार की बड़ी वजह बनीं. यशस्वी जायसवाल को छोड़कर किसी भी बल्लेबाज ने टिकने की जोहमत नहीं उठाई. कप्तान संजू सैमसन ने अभिषेक शर्मा को अपना विकेट तोहफे में दे दिया. संजू सिर्फ 10 रन बना सके. रियान पराग और टॉम कोहलर ने भी बल्ले से निराश किया.