- क्रिकेट न्यूज़
- News
- Sri Lanka ‘A’ players sanctioned after heated India ‘A’ clash in Dambulla Report
वैभव सूर्यवंशी की श्रीलंकाई खिलाड़ियों से हुई थी लड़ाई, अब मैच रेफरी ने की बड़ी कार्रवाई
मुकाबला खत्म होने के बाद भारत के युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी और श्रीलंका 'ए' के विशन हलमबेज के बीच तीखी बहस हुई और मामला धक्का-मुक्की तक पहुंच गया.
Published On Jun 16, 2026, 10:59 PM IST
Last UpdatedJun 16, 2026, 10:59 PM IST
Srilanka cricket
श्रीलंका क्रिकेट (एसएलसी) ने दांबुला में इंडिया ‘ए’ और श्रीलंका ‘ए’ के बीच ट्राई-सीरीज मैच में खिलाड़ियों के बीच हुई धक्का मुक्की मामले में एक्शन लिया है. इस घटना में शामिल खिलाड़ियों के खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई की है. रिपोर्ट के मुताबिक, मैच रेफरी प्रदीप जयप्रकाश ने इस विवादित मुकाबले के बाद कार्रवाई की है.
रंगिरी दांबुला इंटरनेशनल स्टेडियम में खेले गए इस मैच में दोनों टीमों का स्कोर 265-265 से बराबर रहने के बाद खेल सुपर ओवर में पहुंचा, जहां श्रीलंका ‘ए’ ने जीत हासिल की, लेकिन मुकाबला खत्म होने के बाद भारत के युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी और श्रीलंका ‘ए’ के विशन हलमबेज के बीच तीखी बहस हुई और मामला धक्का-मुक्की तक पहुंच गया. क्रिकबज की रिपोर्ट के मुताबिक, सुपर ओवर समाप्त होने के बाद श्रीलंकाई खिलाड़ी विशेन हलमबागे ने वैभव सूर्यवंशी को स्लेज किया था. हलमबागे ने वैभव से कहा था, ‘मैच खत्म हो गया है… अब तुम घर जाओ. इसके बाद मामला बिगड़ गया.
विशेन हलंबागे और निरोशन डिकवेला पर कार्रवाई
क्रिकबज’ के अनुसार, श्रीलंका के पूर्व तेज गेंदबाज और मैच रेफरी जयप्रकाश की तरफ से लगाए गए प्रतिबंधों में विशेन हलंबागे मुख्य रूप से शामिल हैं. हालांकि, श्रीलंका ‘ए’ के विकेटकीपर निरोशन डिकवेला पर भी जुर्माना लगाया गया है, जो हलमबेज और सूर्यवंशी के बीच झगड़े को शांत करवाने की कोशिश कर रहे थे, हालांकि, डिकवेला पर एक अलग नियम तोड़ने के लिए जुर्माना लगाया गया. विकेटकीपर की ओर से तोड़े गए नियम के बारे में साफतौर पर नहीं बताया गया है, लेकिन क्रिकबज के अनुसार, संभवत: यह जुर्माना बहुत ज्यादा अपील करने की वजह से हो सकता है.
इस बात की कोई पुष्टि नहीं हुई है कि भारतीय खिलाड़ियों जिनमें वैभव सूर्यवंशी और उनके कप्तान तिलक वर्मा शामिल थे, जिन्होंने कम रोशनी में सुपर ओवर कराने की ज़िद को लेकर मैदानी अंपायरों से लंबी बहस की थी, उन्हें सिर्फ़ चेतावनी देकर छोड़ दिया गया या उन पर कोई आधिकारिक कार्रवाई की गई.
यह घटना तब हुई जब दोनों टीमों का स्कोर 265-265 से बराबर रहने के बाद भारत को सुपर ओवर में जीत के लिए 17 रन बनाने थे. भारत सिर्फ़ नौ रन ही बना सका और सूर्यवंशी, जिन्होंने श्रीलंकाई गेंदबाज़ कुगाथास मैथुलन की आखिरी तीन गेंदों का सामना किया, सिर्फ़ छह रन ही बना पाए.
IND VS AFG: लखनऊ में कैसा है टीम इंडिया का रिकॉर्ड ? कोहली को पीछे छोड़ सकते हैं श्रेयस अय्यर
भारत, श्रीलंका और अफगानिस्तान के बीच जारी ट्राई-सीरीज में मेजबान टीम श्रीलंका शीर्ष पर है, जिसने तीन में से दो मैच जीते हैं. वहीं, भारतीय टीम तीन में से एक मुकाबला जीतकर दूसरे स्थान पर है. अफगानिस्तान ने दो में से एक मैच जीता है, अफगानिस्तान तीसरे पायदान पर है.