add cricketcountry as a Preferred Source
Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source
×

Thisara Parera ने अंतरराष्‍ट्रीय क्रिकेट से लिया संन्‍यास, भारत के खिलाफ छक्‍का लगाकर श्रीलंका को बनाया था टी20 चैंपियन

थिसारा परेरा ने मार्च में एक ही ओवर में छह छक्‍के लगाकर सुर्खियां बटोरी थी.

user-circle cricketcountry.com Written by India.com Staff
Last Published on - May 3, 2021 3:25 PM IST

Thisara Perera Retirement: श्रीलंका क्रिकेट टीम के ऑलराउंडर थिसारा परेरा ने सोमवार को अंतरराष्‍ट्रीय क्रिकेट से संन्‍यास लेने की घोषणा की. 32 साल के परेरा ने श्रीलंका के लिए 84 टी20 और 166 वनडे मैच खेले हैं. इसके अलावा छह टेस्‍ट में भी परेरा ने श्रीलंका के लिए अपना योगदान दिया.

वनडे में परेरा सबसे ज्‍यादा सफल रहे. इस फॉर्मेट में उन्‍होंने 2,338 रन बनाने के साथ-साथ 175 विकेट भी निकाले. द न्‍यूज वायर की रिपोर्ट के मुताबिक परेरा (Thisara Perera) ने श्रीलंका क्रिकेट को संन्‍यास के संबंध में जानकारी दे दी है.

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

2014 के टी20 वर्ल्‍ड कप फाइनल में भारत के खिलाफ जीत के लिए थिसारा परेरा को जाना जाता है. उन्‍होंने छक्‍का लगाकर अपनी टीम को वर्ल्‍ड कप जिताया था.

द न्‍यूज वायर को श्रीलंका क्रिकेट के एक अधिकारी ने बताया, “दिमुथ करुणारत्‍ने, एजिलो मैथ्‍यूज, दिनेश चांदीमल, सुरंगा लकमल, थिसारा परेरा आने वाली सीमित ओवरों की सीरीज में नहीं खेलेंगे.. श्रीलंकाई टीम को बांग्‍लादेश का दौरा कर वहां वनडे और टी20 सीरीज खेलनी है.”

थिसारा परेरा (Thisara Perera) ने इसी साल मार्च के महीने में श्रीलंक के घरेलू क्रिकेट के दौरान एक ही ओवर में छह छक्‍के जड़ दिए थे. इसके बाद से ही उन्‍हें आईपीएल में जगह दिए जाने पर भी विचार चल रहा था.

यह 50 ओवरों का मैच श्रीलंका आर्मी स्‍पोर्ट्स क्‍लब और ब्‍लूम फील्‍ड क्रिकेट एंड एथ‍लेटिक क्‍लब के बीच खेला गया था. बारिश के चलते मैच को 41 ओवरों का कर दिया गया था.