NZ के खिलाफ टेस्ट सीरीज के लिए श्रीलंका टीम का ऐलान, 18 महीने बाद इस खिलाड़ी की वापसी
NZ के खिलाफ टेस्ट सीरीज के लिए श्रीलंका टीम का ऐलान, 18 महीने बाद इस खिलाड़ी की वापसी
दिलशान मदुशंका के अलावा इंग्लैंड दौरे पर गए ऑलराउंडर निसाला तराका और तेज गेंदबाज कसुन रजिता भी इस टीम में जगह नहीं बना सके हैं.
Written by Akhilesh Tripathi Last Updated on - September 16, 2024 2:54 PM IST
SL Squad for NZ Test Series: श्रीलंका ने न्यूजीलैंड के खिलाफ दो मैचों की टेस्ट सीरीज के लिए टीम का ऐलान कर दिया है. 18 महीने बाद ओशादा फर्नांडो की टीम में वापसी हुई है. वहीं इंग्लैंड के खिलाफ सीरीज में निराश करने वाले दिलशान मदुशंका को टीम में जगह नहीं बना पाए. 18 सितंबर से गॉल में श्रीलंका और न्यूजीलैंड के बीच दो मैचों की टेस्ट सीरीज की शुरुआत होगी.
32 साल के ओशादा फर्नाडों ने हाल ही में श्रीलंका ए के लिए खेलते हुए साउथ अफ्रीका के दौरे पर पहले अनाधिकृत टेस्ट में 122 और 80 का स्कोर खड़ा किया था और प्लेयर ऑफ द मैच बने थे. उन्होंने अपना आखिरी टेस्ट मैच मार्च 2023 में न्यूजीलैंड के खिलाफ ही खेला था. ओशादा फर्नांडो ने श्रीलंका के लिए 21 टेस्ट मैच में 1091 रन बनाए हैं. दिलशान मदुशंका के अलावा इंग्लैंड दौरे पर गए ऑलराउंडर निसाला तराका और तेज गेंदबाज कसुन रजिता भी इस टीम में जगह नहीं बना सके हैं.
Add Cricket Country as a Preferred Source
श्रीलंका- न्यूजीलैंड के बीच पहला टेस्ट 18 सितंबर से शुरू होगा और दूसरा मैच 26 सितंबर से खेला जाएगा. दोनों मैच गॉल में खेला जाएगा.
वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप का हिस्सा है यह सीरीज
न्यूजीलैंड और श्रीलंका के बीच खेली जाने वाली यह सीरीज वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप का हिस्सा है. न्यूजीलैंड की टीम वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप प्वॉइंट्स टेबल में तीसरे और श्रीलंका की टीम पांचवें स्थान पर है. दोनों ही टीमें 2025 में होने वाले WTC फाइनल की रेस में बनी हुई है.
This website uses cookies so that we can provide you with the best user experience possible. Cookie information is stored in your browser and performs functions such as recognising you when you return to our website and helping our team to understand which sections of the website you find most interesting and useful.
Strictly Necessary Cookies
Strictly Necessary Cookie should be enabled at all times so that we can save your preferences for cookie settings.
If you disable this cookie, we will not be able to save your preferences. This means that every time you visit this website you will need to enable or disable cookies again.