- क्रिकेट न्यूज़
- News
- Sri Lanka announce 15-member Test squad for Zimbabwe tour
जिम्बाब्वे दौरे के लिए श्रीलंका की 15 सदस्यीय टेस्ट टीम घोषित, ये स्टार खिलाड़ी हुआ बाहर
श्रीलंका क्रिकेट (एसएलसी) ने जिम्बाब्वे के खिलाफ आगामी 2 मैचों की मैचों टेस्ट सीरीज के लिए मंगलवार को 15 सदस्यीय टीम घोषित की। रिषभ पंत के सिर में लगी गेंद, हुए कनकशन के शिकार, केएल राहुल ने की विकेटकीपिंग जिम्बाब्वे की इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल (आईसीसी) का निलंबन हटाए जाने के बाद यह पहली सीरीज होगी।...
Published On Jan 14, 2020, 07:22 PM IST
Last UpdatedJan 14, 2020, 07:22 PM IST
Dimuth Karunaratne @slc
श्रीलंका क्रिकेट (एसएलसी) ने जिम्बाब्वे के खिलाफ आगामी 2 मैचों की मैचों टेस्ट सीरीज के लिए मंगलवार को 15 सदस्यीय टीम घोषित की।
रिषभ पंत के सिर में लगी गेंद, हुए कनकशन के शिकार, केएल राहुल ने की विकेटकीपिंग
जिम्बाब्वे की इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल (आईसीसी) का निलंबन हटाए जाने के बाद यह पहली सीरीज होगी। दोनों टेस्ट मैच में हरारे में खेले जाएंगे। पहला मैच रविवार से जबकि दूसरा मैच 27 जरवरी से शुरू होगा।
जिम्बाब्वे ने अपना आखिरी टेस्ट मैच नवंबर 2018 में बांग्लादेश के खिलाफ खेला था। गौरतलब है कि श्रीलंका की टीम हाल में भारत में टी-20 सीरीज खेलकर स्वदेश लौटी है। तीन मैचों की टी-20 सीरीज में भारत ने मेहमान टीम को 2-0 से पराजित किया था जबकि एक मैच बारिश की भेंट चढ़ गया था।
IND vs AUS, 1st ODI: ऑस्ट्रेलिया के बिना किसी नुकसान के 100 रन पूरे
श्रीलंका टीम:
दिमुथ करुणारत्ने (कप्तान), ओशादा फर्नांडो, कुसल मेंडिस, एंजेलो मैथ्यूज, दिनेश चांदीमल, लाहिरु थिरिमाने, धनंजय डिसिल्वा, निरोशन डिकवेला, दिलरुवान परेरा, लसिथ एम्बुलडनिया, लाहिरु कुमारा, विश्वा फर्नांडो, कासुन राजिता, लक्षण संदाकन और सुरंगा लकमल।