- क्रिकेट न्यूज़
- News
- Sri Lanka announce provisional squad for two-match Test series against Pakistan in UAE
पाकिस्तान के खिलाफ पहला डे-नाइट टेस्ट खेलेगी श्रीलंका
श्रीलंका ने यूएई में होने वाली दो मैचों की टेस्ट सीरीज के लिए संभावित टीम का ऐलान किया।
Published On Sep 04, 2017, 10:51 PM IST
Last UpdatedSep 04, 2017, 10:51 PM IST

श्रीलंका टीम अपना पहला डे-नाइट टेस्ट मैच खेलने के लिए तैयार है। पाकिस्तान के खिलाफ यूएई में होने वाली दो मैचों की सीरीज के दौरान श्रीलंका टीम पहली बार डे-नाइट टेस्ट खेलेगी। श्रीलंका क्रिकेट ने आज यह जानकारी दी। इस टेस्ट सीरीज की शुरुआत 28 सितंबर को होगी और सीरीज 10 अक्तूबर तक चलेगी। इस सीरीज का एक मैच डे-नाइट टेस्ट होगा, जबकि दूसरा मैच दिन में ही खेला जाएगा।
श्रीलंका क्रिकेट ने टेस्ट सीरीज के लिए दिनेश चांडीमल की अगुआई में 25 सदस्यीय संभावित टीम की घोषणा की है। वहीं वनडे और टी20 टीम के कप्तान उपुल थरंगा को टेस्ट टीम से बाहर रखा गया है। बोर्ड ने बताया कि टीम अबु धाबी, दुबई और शारजाह में पांच एकदिवसीय अंतरराष्ट्रीय और दो टी20 मैच भी खेलेगी। अधिकारी ने बताया कि तीसरा टी20 मैच पाकिस्तान के लाहौर में खेला जाएगा। हालांकि इस बात की अब तक पुष्टि नहीं हुई है, बोर्ड सुरक्षा अधिकारियों से स्वीकृति मिलने पर ही कोई फैसला करेगा। [ये भी पढ़ें: भारत के खिलाफ टी20 मैच के लिए श्रीलंका टीम का ऐलान]
श्रीलंका की संभावित टीम इस प्रकार है:
दिनेश चांडीमल (कप्तान), रंगना हेराथ, एंजेलो मैथ्यूज, दिमुथ करुणारत्ने, कौशल सिल्वा, कुसल मेंडिस, लाहिरू थिरिमाने, निरोशन डिकवेला, सदीरा समरविक्रमा, सुरंगा लकमल, नुवान प्रदीप, लक्ष्मण संदकन, विश्वा फर्नांडो, लाहिरू कुमारा, जैफ्री वांदरसे, मिलिंदा श्रीवर्धना, धनंजय दी सिल्वा, दुश्मांथा चमीरा, दिलरूवान परेरा, मलिंदा पुष्पकुमारा, रोशन सिल्वा, अकिला दनंजया, चरिथ असलांका, शामिंडा एरंगा, धम्मिका प्रसाद।