add cricketcountry as a Preferred Source
Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source
×

ऑस्ट्रेलिया दौरे के लिए श्रीलंकाई T20 टीम घोषित, मलिंगा सहित इन 4 खिलाड़ियों की वापसी

बल्लेबाज कुसल परेरा और निरोशन डिकवेला भी पाकिस्तान दौरे से बाहर रहे थे

user-circle cricketcountry.com Written by Cricket Country Staff
Last Published on - October 18, 2019 11:39 AM IST

सुरक्षा कारणों से पाकिस्तान दौरे से बाहर रहे श्रीलंका के टी-20 टीम के नियमित कप्तान लसिथ मलिंगा को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सीरीज के लिए 16 सदस्यीय टीम में शामिल किया गया है।

Sarfaraz Ahmed की जगह PCB इस खिलाड़ी को कप्‍तान बनाने पर कर रहा विचार

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

कुसल परेरा और निरोशन डिकवेला भी पाकिस्तान दौरे से बाहर रहे थे। उन्हें भी तीन मैचों की सीरीज के लिए टीम में जगह दी गई है।

पाकिस्तान में हाल में संपन्न टी-20 सीरीज में श्रीलंका ने अपनी युवा टीम भेजी थी, जहां उसे जीत मिली थी। इस सीरीज में अच्छा प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को हालांकि टीम में बनाए रखा गया है।

‘भारतीय तेज गेंदबाजी मुझे 80-90 के दशक में विंडीज की गेंदबाजी की याद दिलाती है’

भानुका राजपक्षा और ओशाडा फर्नाडो  ने अपनी-अपनी जगह सुरक्षित रखी हैं। राजपक्षा ने 48 गेंदों पर 77 रन बनाकर सुर्खियां बटोरी थीं। फर्नाडो ने सीरीज के अंतिम मैच में पदार्पण किया था और 48 गेंदों पर नाबाद 78 रन बनाए थे।

पहला मैच 27 अक्टूबर को एडीलेड में, दूसरा ब्रिस्बेन में 30 अक्टूबर को और आखिरी एक नवंबर को मेलबर्न में खेला जाएगा ।

टीम :

लसिथ मलिंगा (कप्तान), कुसल परेरा, कुसल मेंडिस, धनुष्का गुणतिलका, अविष्का फर्नांडो, निरोशन डिकवेला, दासुन शनाका, शेहान जयसूर्या, भानुका राजपक्षा, ओशादा फर्नांडो, वानिंदु हसारंगा, लक्षण संदाकन, नुवान प्रदीप , लाहिरू कुमारा, इसुरू उदाना, कासुन रंजीता।