add cricketcountry as a Preferred Source
Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source
×

श्रीलंका ने गैरी कर्स्टन को बनाया हेड कोच, जानें क्या हैं मुख्य जिम्मेदारियां

सनथ जयसूर्या के पद छोड़ने के बाद श्रीलंका क्रिकेट ने विश्व कप विजेता कोच को बड़ी जिम्मेदारी सौंपी है.

user-circle cricketcountry.com Written by Bharat Malhotra
Last Updated on - March 9, 2026 7:40 PM IST

साउथ अफ्रीका के पूर्व ओपनर और भारत के विश्व कप विजेता कोच गैरी कर्स्टन अब श्रीलंका की पुरुष टीम के कोच होंगे. वह 15 अप्रैल 2026 से कार्यभार संभालेंगे. श्रीलंका क्रिकेट ने इस बात की पुष्टि की है.

कर्स्टन दो साल के अनुबंध के लिए श्रीलंका के साथ जुड़े हैं. वह सनथ जयसूर्या के जाने के बाद खाली हुई जगह पर आए हैं. जयसूर्या ने श्रीलंका के टी20 वर्ल्ड कप 2026 में सुपर 8 राउंड में बाहर होने के बाद अपने पद से इस्तीफा दे दिया था. कर्स्टन इस टी20 वर्ल्ड कप में नामीबिया की टीम के साथ सलाहकार के तौर पर थे.

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

कर्स्टन ने साउथ अफ्रीका के लिए 101 टेस्ट और 185 वनडे इंटरनेशनल मैच खेले. कोचिंग की दुनिया में भी उनका बड़ा नाम है. भारत ने जब 2011 का वनडे वर्ल्ड कप जीता था. उनकी कोचिंग के दौरान ही भारत टेस्ट रैंकिंग में नंबर वन टीम के पायदान पर पहुंचा था. इसके बाद वह दो साल साउथ अफ्रीका की टीम के कोच रहे. और फिर अप्रैल 2024 में वह पाकिस्तान के वाइट बॉल कोच बने. हालांकि पाकिस्तान टीम के साथ उनका कार्यकाल ज्यादा नहीं चला. और खिलाड़ियों व बोर्ड के साथ मतभेदों के चलते उन्होंने बीच में ही अपने पद से इस्तीफा दे दिया.

इसके साथ ही वह आईपीएल से भी जुड़े रहे हैं. वह रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और गुजरात टाइटंस के साथ रहे हैं. गुजरात टाइटंस ने जब 2022 में अपने पहले सीजन में खिताब जीता था तो वह टीम के बैटिंग कोच थे.

कर्स्टन का कार्यकाल दो साल का है. टीम का पहला लक्ष्य अगले साल अक्टूबर में साउथ अफ्रीका, नामीबिया और जिम्बाब्वे में होने वाले वनडे वर्ल्ड कप के लिए डायरेक्ट एंट्री हासिल करना है.