रविंद्र जडेजा और कुलदीप यादव की बेहतरीन गेंदबाजी के आगे भरभराई श्रीलंकाई पारी

चायकाल तक श्रीलंका ने 7 विकेट पर 156 रन बना लिए हैं।

Edited By : Devbrat Bajpai |Jul 21, 2017, 03:24 PM IST

Published On Jul 21, 2017, 03:24 PM IST

Last UpdatedJul 21, 2017, 03:24 PM IST

 © Getty Images
© Getty Images

भारत और श्रीलंका बोर्ड प्रेसीडेंट इलेवन के बीच खेले जा रहे एकमात्र अभ्यास मैच के पहले दिन चाय काल तक श्रीलंका बोर्ड प्रेसीडेंट इलेवन ने 7 विकेट पर 156 रन बनाए लिए हैं। आज पहले सेशन तक श्रीलंका का सिर्फ एक विकेट गिरा था। दूसरे सेशन में भारतीय स्पिनरों ने गदर मचा दिया। इस दौरान जहां रविंद्र जडेजा ने 3 विकेट झटके तो कुलदीप यादव ने 2 विकेट झटके। वहीं मोहम्मद शमी को एक विकेट मिला है। इस तरह से एक समय बड़े स्कोर की ओर बढ़ती नजर आ रही श्रीलंका छोटे से स्कोर में बुक होती नजर आ रही है। उनके दो बल्लेबाज शेहान जयसूर्या (1) और लाहुरु गमाजे (0) क्रीज पर हैं।

इसके पहले टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने को उतरी श्रीलंका बोर्ड प्रेसीडेंट इलेवन की शुरुआत खराब रही और उनका पहला विकेट 9 रनों के कुल योग पर कौशल सिल्वा के रूप में गिर गया। सिल्वा ने 4 रन बनाए। उन्हें शमी ने साहा के हाथों झिलवाया। इसके बाद दूसरे विकेट के लिए दनुष्का गुणाथिलिका (74) और लाहुरु थरिमाने (59) ने 130 रनों की साझेदारी की।

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

ऐसे समय में जब टीम इंडिया के सभी गेंदबाज फीके नजर आ रहे थे तब जडेजा ने एक ओवर में लगातार दो विकेट झटके और श्रीलंका को बैकफुट पर ला दिया। इस ओवर मे जडेजा ने थिरिमाने (59) और एशानन प्रियांनजन (0) को आउट किया। इसके बाद अगले ओवरों में कुलदीप यादव ने कहर बरपाया और उन्होंने जल्दी-जल्दी दो विकेट चटकाते चटकाते हुए श्रीलंकाई बल्लेबाजों की कमर तोड़ दी। [ये भी पढ़ें: भारत बनाम श्रीलंका पहले टेस्ट से बाहर हुआ ये दिग्गज खिलाड़ी]

टीम इंडिया अबतक कुल सात गेंदबाजों का इस्तेमाल कर चुकी है जिनमें रविंद्र जडेजा, कुलदीप यादव और मोहम्मद शमी को ही सफलता मिली है। यह दो दिन का प्रैक्टिस मैच है। ऐसे में श्रीलंका को जल्दी ऑलआउट करते हुए टीम इंडिया बल्लेबाजी करना चाहेगी। सीरीज का पहला टेस्ट गॉल में 26 जुलाई 2017 को शुरू होगा। वहीं अगले दो टेस्ट कोलंबो और कैंडी में खेले जाएंगे। टेस्ट सीरीज के खत्म होने के बाद, वनडे सीरीज शुरू होगी। जिसका पहला मैच 20 अगस्त 2017 को खेला जाएगा।

Editor's Pick