- क्रिकेट न्यूज़
- News
- Sri Lanka Cricket allowed Dimuth Karunaratne, Lasith Malinga and 8 others to stay away from pakistan tour
SLC ने मलिंगा, करुणारत्ने सहित इन 10 खिलाड़ियों को PAK दौरे पर नहीं जाने की इजाजत दी
श्रीलंका को पाकिस्तान दौरे पर तीन टी20 और तीन वनडे मुकाबले खेलने हैं।
Published On Sep 09, 2019, 07:48 PM IST
Last UpdatedSep 09, 2019, 07:48 PM IST
Sri Lanka Team (File Photo) @ AFP
श्रीलंका की टीम को इस महीने के अंत में पाकिस्तान का दौरा कहना है। मेहमान टीम को पाकिस्तान के खिलाफ तीन टी20 और तीन वनडे मुकाबले खेलने हैं, लेकिन श्रीलंका क्रिकेट ने सोमवार को यह साफ कर दिया है कि दिमुथ करुणारत्ने, लसिथ मलिंगा, एंजेलो मैथ्यूज समेत कुल 10 मुख्य खिलाडि़यों के अनुरोध पर उन्हें इस सीरीज में नहीं खेलने की इजाजत दे दी गई है।
पढ़ें:- बांग्लादेश पर जीत के साथ AFG ने इस मामले में की ऑस्ट्रेलिया की बराबरी
यह 10 खिलाड़ी नहीं होंगे पाकिस्तान दौरे का हिस्सा
01) निरोशन डिकवेला
02) कुसल परेरा
03) धनंजय डी सिल्वा
04) थिसारा परेरा
05) अकिला धनंजय
06) लसिथ मलिंगा
07) एंजेलो मैथ्यूज
०8) सुरंगा लकमल
09) दिनेश चंडीमल
10) दिमुथ करुणारत्ने
पढ़ें:- टेस्ट सीरीज के लिए साउथ अफ्रीका ने मजूमदार को बनाया अपना बल्लेबाजी कोच
श्रीलंका क्रिकेट की तरफ से बताया गया कि खिलाड़ियों के साथ बैठक कर उन्हें पाकिस्तान में सुरक्षा इंतजामों की जानकारी दी गई थी। इसके बावजूद भी 10 खिलाड़ी वहां जाकर खेलने को तैयार नहीं हैं। जिसे देखते हुए अब उन्हें इस दौरे से बाहर रखा गया है। श्रीलंका की टीम पाकिस्तान में जाकर क्रिकेट जरूर खेलेगी।
चयनकर्ता इन खिलाड़ियों को चयन प्रक्रिया से बाहर रखते हुए पाकिस्तान के खिलाफ वनडे और टी20 स्क्वाड का चयन किया है।