• Home
  • News
  • Sri Lanka cricket announce squad: Angelo Mathews out, Lasith Malinga to lead the team

श्रीलंका की टी20 टीम का ऐलान, एंजेलो मैथ्‍यूज की छुट्टी, मलिंगा संभालेंगे कप्‍तानी

श्रीलंका को मेहमान टीम न्‍यूजीलैंड के खिलाफ तीन मैचों की टी20 सीरीज खेलनी है।

Edited By : Indo-Asian News Service |Aug 24, 2019, 09:16 PM IST

Published On Aug 24, 2019, 09:16 PM IST

Last UpdatedAug 24, 2019, 09:16 PM IST

Lasith Malinga © AFP

Lasith Malinga (File Photo) © AFP

मेजबान श्रीलंका ने एक सितंबर से न्यूजीलैंड के खिलाफ होने वाली तीन मैचों की टी-20 सीरीज के लिए लसिथ मलिंगा के नेतृत्व वाली 15 सदस्यीय टीम का ऐलान किया। क्रिकइंफो की रिपोर्ट के अनुसार, चयनकर्ताओं ने अनुभवी एंजेलो मैथ्यूज और हरफनमौला खिलाड़ी थिसारा परेरा को इस टीम में शामिल नहीं किया है। सीरीज के लिए निरोशन डिकवेला को टीम का उपकप्तान बनाया गया है।

पढ़ें:- IND vs WI: विंडीज 222 पर ऑलआउट, भारत को मिली 75 रन की बढ़त

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

इस सीरीज के लिए टीम में केवल दो ही ऐसे खिलाड़ी हैं, जिनकी उम्र 30 से ऊपर की है। सीरीज के तीनों मैच पल्लेकेले स्टेडियम में खेले जाएंगे।

परेरा ने अपना पिछला टी-20 मैच मार्च में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ जोहान्सबर्ग में खेला था। वहीं, मैथ्यूज ने पिछले साल दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ कोलंबो में अपना आखिरी टी-20 मैच खेला था।

पढ़ें:- किंग्स इलेवन पंजाब टीम से बाहर हो सकते हैं रविचंद्रन अश्विन

श्रीलंका की टी20 टीम : लसिथ मलिंगा (कप्तान), निरोशन डिकवेला, अविश्का फर्नाडो, कुसल परेरा, धनुष्का गुणातिल्का, कुसल मेंडिस, शेहान जयसूर्या, दासुन शनाका, वनिंडु हसारंगा, अकिला धनंजय, c, इसुरू उदाना, कासुन रजिता, लाहिरू कुमारा और लाहिरू मदुशनाका।

Editor's Pick