add cricketcountry as a Preferred Source
Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source
×

भारत को जितवाया था टी20 वर्ल्ड कप, अब श्रीलंकाई टीम के साथ करेगा काम

टी20 वर्ल्ड कप से पहले श्रीलंका क्रिकेट ने कमाल का दांव चला है. बोर्ड ने भारत के पूर्व बैटिंग कोच विक्रम राठौड़ को इस 2026 के टी20 वर्ल्ड कप के लिए अपना बैटिंग कोच नियुक्त किया है.

user-circle cricketcountry.com Written by Bharat Malhotra
Last Updated on - January 7, 2026 4:49 PM IST

नई दिल्ली: भारतीय टीम के पूर्व बल्लेबाजी कोच विक्रम राठौड़ को बड़ी जिम्मेदारी मिली है. टी20 विश्व कप 2026 के लिए श्रीलंका की टीम ने उन्हें अपना बैटिंग कोच नियुक्त किया है. सात फरवरी 2026 से शुरू होने वाले टी20 वर्ल्ड कप में श्रीलंका भारत के साथ सह-मेजबान है.

राठौड़ को श्रीलंका क्रिकेट बोर्ड ने यह जिम्मेदारी टी20 वर्ल्ड कप 2026 के लिए ही सौंपी है. दाएं हाथ के पूर्व बल्लेबाज राठौड़ ने लंबे समय तक भारतीय टीम के साथ बतौर बल्लेबाजी कोच काम किया है. राठौड़ 15 जनवरी तक श्रीलंकाई टीम से जुड़ सकते हैं.

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

राठौर ने भारतीय पुरुष टीम के साथ पांच साल तक काम किया. साल 2024 में जब भारत ने रोहित शर्मा की कप्तानी में वर्ल्ड कप जीता था तब वही टीम इंडिा के बैटिंग कोच थे. हालांकि टी20 विश्व कप 2024 के बाद वह टीम से अलग हो गए थे. साल 2025 में राठौड़ आईपीएल में राजस्थान रॉयल्स के बल्लेबाजी कोच रहे. वह पंजाब किंग्स की कोचिंग टीम का हिस्सा रह चुके हैं. 56 साल के राठौर ने 1996 से 1997 के बीच भारत के लिए छह टेस्ट और सात वनडे खेले थे.

टी20 विश्व कप 2026 के लिए श्रीलंका ने अपनी गेंदबाजी को मजबूत करने के लिए पूर्व तेज गेंदबाज लसिथ मलिंगा को तेज गेंदबाजी सलाहकार बनाया है.

श्रीलंका क्रिकेट टीम के हेड कोच टीम के पूर्व कप्तान और अपने जमाने के विस्फोटक सलामी बल्लेबाजों में से एक रहे सनथ जयसूर्या हैं. मलिंगा और राठौड़ के जुड़ने से श्रीलंका का कोचिंग स्टाफ काफी मजबूत हो चुका है. इसका परिणाम श्रीलंका के पक्ष में कितना रहता है, ये टूर्नामेंट के बाद ही पता चलेगा.

सह-मेजबान श्रीलंका निश्चित तौर पर टी20 विश्व कप में बड़ा उलटफेर करने की कोशिश करेगी. मौजूदा फॉर्म को देखते हुए श्रीलंका को सेमीफाइनल का दावेदार नहीं माना जा रहा, लेकिन श्रीलंका अंतिम चार या फाइनल में पहुंचने का दम निश्चित तौर पर रखती है. लसिथ मलिंगा की कप्तानी में श्रीलंका 2014 का टी20 विश्व कप जीत चुकी है. फाइनल में श्रीलंका ने भारत को 6 विकेट से हराया था.

T20 वर्ल्ड कप 2026 से जुड़े सभी ताजा अपडेट आप देख सकते हैं: https://www.cricketcountry.com/hi/icc-mens-t20-world-cup-2026/