add cricketcountry as a Preferred Source
Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source
×

IPL 2026: श्रीलंका के तीन खिलाड़ियों को मिला एनओसी, पथिराना सहित चार प्लेयर्स का इंतजार बढ़ा

रिपोर्ट्स के मुताबिक, श्रीलंका क्रिकेट बोर्ड ने सोमवार और मंगलवार को फिटनेस टेस्ट का आयोजन करने का फैसला लिया है, इसके बाद ही खिलाड़ियों के बारे में जानकारी मिल पाएगी.

user-circle cricketcountry.com Written by Akhilesh Tripathi
Last Updated on - March 20, 2026 9:06 PM IST

श्रीलंका क्रिकेट (SLC) ने शुक्रवार को दुशमंथा चमीरा, पथुम निसंका और कामिंदु मेंडिस को आगामी इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) में भाग लेने के लिए अनापत्ति प्रमाण पत्र (NOC) जारी कर दिया. यह तीनों खिलाड़ी फिटनेस परीक्षण में सफल रहे थे. हालांकि चार खिलाड़ियों को अभी इंतजार करना होगा.

तेज गेंदबाज दुशमंथा चमीरा और सलामी बल्लेबाज पथुम निसंका दिल्ली कैपिटल्स का हिस्सा हैं, जबकि ऑलराउंडर कामिंदु मेंडिस को सनराइजर्स हैदराबाद ने अपनी टीम में बनाए रखा है.

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

हालांकि नुवान तुषारा (रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु), वानिंदु हसरंगा (लखनऊ सुपर जाइंट्स), ईशान मलिंगा (सनराइजर्स हैदराबाद) और मथीशा पथिराना (कोलकाता नाइट राइडर्स) को अपनी एनओसी के लिए इंतजार करना होगा, इन सभी खिलाड़ियों को फिटनेस परीक्षण में सफल रहने के बाद ही एनओसी जारी की जाएगी.

चार खिलाड़ियों का नहीं हुआ है फिटनेस टेस्ट

श्रीलंका क्रिकेट ने विज्ञप्ति में कहा, वानिंदु हसरंगा, ईशान मलिंगा और मथीशा पथिराना, नुवान तुषारा ने आईपीएल 2026 में भाग लेने के लिए अनापत्ति प्रमाण पत्र (एनओसी) देने का आग्रह किया है लेकिन अभी तक उनका फिटनेस परीक्षण नहीं हुआ है, वह रिहैबिलिटेशन के दौर से गुजर रहे हैं और इसके बाद ही उनका फिटनेस परीक्षण किया जाएगा.

रिपोर्ट्स के मुताबिक, श्रीलंका क्रिकेट बोर्ड ने सोमवार और मंगलवार को फिटनेस टेस्ट का आयोजन करने का फैसला लिया है, इसके बाद ही खिलाड़ियों के बारे में जानकारी मिल पाएगी.

श्रीलंका के खिलाड़ी पथिराना, हसरंगा, मलिंगा और तुषारा इंजरी की वजह से हाल ही में समाप्त हुए आईसीसी टी20 विश्व कप में पूरी तरह या आंशिक रूप से नहीं खेल पाए थे. हसरंगा 8 फरवरी से ही टीम से बाहर चल रहे हैं. आयरलैंड के खिलाफ मैच के दौरान उनके बाएं पैर की हैमस्ट्रिंग में खिंचाव आ गया था, वहीं,पथिराना तीन मैच खेलने के बाद चोट के कारण टूर्नामेंट से बाहर हो गए थे.