This website uses cookies so that we can provide you with the best user experience possible. Cookie information is stored in your browser and performs functions such as recognising you when you return to our website and helping our team to understand which sections of the website you find most interesting and useful.
ICC को भारत-श्रीलंका टेस्ट मैच पर 'फिक्सिंग' का शक, जांच शुरू
भारतीय टीम ने इस टेस्ट मैच को 304 रन से जीता था।
Written by Press Trust of India
Last Updated on - May 26, 2018 7:57 PM IST

भारत और श्रीलंका के बीच पिछले साल जुलाई में खेले गए टेस्ट मैच के फिक्स होने का दावा किया गया है। एक स्टिंग ऑपरेशन में इस बात का दावा किया गया है। इसमें मैच फिक्सर्स के निर्देश पर पिच से छेड़खानी की गई थी। शनिवार को आईसीसी ने इस मामले की जांच शुरू कर दी है।
[link-to-post url=”https://www.cricketcountry.com/hi/news/ipl-2018-afghanistan-president-ashraf-ghani-tweets-not-giving-away-rashid-khan-715997″][/link-to-post]
अल जजीरा टीवी नेटवर्क ने दावा किया है कि मुंबई के एक पूर्व फर्स्ट क्लास क्रिकेटर रॉबिन मौरिस ने स्वीकार किया है कि उसने पिछले साल पिच से छेड़छाड़ के लिए गॉल में एक मैदानकर्मी को रिश्वत दी थी।
भारत-श्रीलंका गॉल टेस्ट के फिक्स होने का दावा
यह स्टिंग ऑपरेशन रविवार को प्रसारित होगा लेकिन इसकी झलकियां कतर स्थित इस चैनल ने ऑनलाइन पोस्ट की है। आईसीसी के महाप्रबंधन ( भ्रष्टाचार निरोधक ईकाई) एलेक्स मार्शल ने एक बयान में कहा,‘हमने अब तक मिली सीमित जानकारी के आधार पर अपने सदस्य देशों के भ्रष्टाचार निरोधक सहकर्मियों के साथ मामले की जांच शुरू कर दी है।’
उन्होंने कहा,‘हमने अनुरोध किया है कि क्रिकेट में भ्रष्टाचार से जुड़े सारे सबूत और सहायक सामग्री हमें मुहैया कराई जाए ताकि हम पूरी जांच कर सके।’ यह मैच 26 से 29 जुलाई तक भारत और श्रीलंका के बीच गॉल में खेला गया था।
चैनल ने किया पिच से छेड़खानी किए जाने का दावा
चैनल ने अपनी वेबसाइट पर दावा किया,‘ गॉल स्टेडियम पर सहायक मैनेजर, मैदानकर्मी थरंगा इंडिका ने कहा कि वह गेंदबाजों या बल्लेबाजों की मददगार पिच बना सकते हैं। अगर आपको स्पिन गेंदबाजी या तेज गेंदबाजी या बल्लेबाजी की मददगार पिच चाहिए तो यह हो जाएगा।’
क्लीपिंग में 41 साल के मौरिस ने इंडिका की ओर इशारा करते हुए कहा ,‘होगा यह कि वह और हम ऐसी पिच बना सकते हैं जिस पर जो चाहे वैसा ही होगा। वह मुख्य मैदानकर्मी है और सहायक मैनेजर भी।’
इंडिका ने कथित तौर पर दावा किया कि उसने बल्लेबाजों की मददगार पिच बनाई थी। स्टिंग के वीडियो में उसने कहा ,‘भारत बल्लेबाजों की मददगार विकेट पर खेला। हमने विकेट को पूरी तरह से दबाया और उस पर पानी डालकर कड़ा कर दिया।’विवादों से घिरी इंडियन क्रिकेट लीग में खेल चुके मौरिस ने अंडरकवर रिपोर्टर से कथित तौर पर कहा कि वह सट्टा लगाने के लिए उन्हें टिप्स देंगे। उसने यह भी दावा किया कि इस साल नवंबर में इंग्लैंड के श्रीलंका दौरे पर भी इस मैदान पर ‘पिच फिक्सिंग’की जाएगी ।
भारत ने 304 रन से जीता था यह मैच
भारत ने यह मैच 304 रन से जीता था। पहली पारी में भारत ने 600 रन बनाए थे जिसमें शिखर धवन ने 190 और चेतेश्वर पुजारा ने 153 रन का योगदान दिया था। दूसरी पारी भारत ने तीन विकेट पर 240 के स्कोर पर घोषित की जिसमें कप्तान विराट कोहली ने नाबाद शतक बनाया था। श्रीलंकाई टीम 291 और 245 रन ही बना सकी थी।
