- क्रिकेट न्यूज़
- News
- Sri lanka great lasith malinga has retired from all forms of cricket 4956766
श्रीलंकाई दिग्गज लसिथ मलिंगा ने क्रिकेट के सभी फॉर्मेट से संन्यास का ऐलान किया
श्रीलंका के महान तेज गेंदबाज लसिथ मलिंगा ने मंगलवार को क्रिकेट के सभी फॉर्मेट से संन्यास ले लिया है।
Published On Sep 14, 2021, 06:36 PM IST
Last UpdatedSep 14, 2021, 06:36 PM IST
श्रीलंका के महान तेज गेंदबाज लसिथ मलिंगा (Lasith Malinga) ने मंगलवार को क्रिकेट के सभी फॉर्मेट से संन्यास ले लिया है। श्रीलंका के 2014 टी20 विश्व कप विजेता कप्तान मलिंगा ने खेल के सभी फॉर्मेट से रिटायरमेंट का ऐलान करते हुए टी20 अंतरराष्ट्रीय से संन्यास की घोषणा की है। मलिंगा ने अपने फैसले की घोषणा करते हुए अपने सोशल मीडिया अकाउंट के जरिए की।
मलिंगा ने ट्वीट किया, “अपने T20 जूते उतार रहा हूं और क्रिकेट के सभी फॉर्मेट से संन्यास ले रहा हूं! उन सभी का शुक्रिया जिन्होंने मेरी यात्रा में मेरा साथ दिया और आने वाले सालों में युवा क्रिकेटरों के साथ अपने अनुभव को साझा करने के लिए उत्सुक हूं।”
Hanging up my #T20 shoes and #retiring from all forms of cricket! Thankful to all those who supported me in my journey, and looking forward to sharing my experience with young cricketers in the years to come.https://t.co/JgGWhETRwm #LasithMalinga #Ninety9
— Lasith Malinga (@ninety9sl) September 14, 2021
साल 2004 में श्रीलंका के लिए अंतरराष्ट्रीय डेब्यू करने वाले मलिंगा ने अपने शानदार करियर के दौरान सर्वाधिक टी20 अंतरराष्ट्रीय में सर्वाधिक 107 विकेट लेने के साथ अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में दो बार 4 गेंदों पर 4 विकेट लेने का बेहतरीन कारनामा किया है।
मलिंगा पांच अंतरराष्ट्रीय हैट्रिक लेने वाले दुनिया के इकलौते गेंदबाज हैं। साथ ही उन्होंने इंडियन प्रीमियर लीग में भी सबसे ज्यादा विकेट लिए हैं।