• Home
  • News
  • Sri Lanka includes Kusal Perera in Test squad vs Australia

ऑस्‍ट्रेलिया के खिलाफ टेस्‍ट सीरीज में कुशल परेरा की श्रीलंकाई टीम में वापसी

ऑस्‍ट्रेलिया और श्रीलंका के बीच दो मैचों की टेस्‍ट सीरीज खेली जानी है।

Edited By : Cricket Country Staff |Jan 08, 2019, 09:11 PM IST

Published On Jan 08, 2019, 09:11 PM IST

Last UpdatedJan 08, 2019, 09:11 PM IST

Kusal Perera © AFP

Kusal Perera (File Photo) © AFP

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ दो टेस्ट मैचों की सीरीज के लिए कुशल परेरा की श्रीलंकाई टेस्ट टीम में वापसी हुई है। वो दानुष्का गुणाथिलका के साथ टीम की सलामी बल्लेबाजी की जिम्मेदारी संभालेंगे। ऑस्ट्रेलिया और श्रीलंका के बीच टेस्ट सीरीज की शुरुआत 24 जनवरी से हो रही है।

पढ़ें:- सीनियर तेज गेंदबाजों को आराम देने के लिए तीन नए पेसर्स की तलाश में टीम इंडिया

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

न्यूजीलैंड के खिलाफ खेली गई सीमित ओवर की सीरीज से चोट के कारण बाहर हुए एंजेलो मैथ्यूज टेस्ट टीम में शामिल नहीं किए गए हैं। मैथ्यूज के स्थान पर ही कुशल परेरा को टीम में चुना गया है। इसके अलावा टीम में कोई बदलाव नहीं किया गया है। बाकी टीम वही है जिसने न्यूजीलैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज खेली थी।

पढ़े:- स्मिथ-वार्नर की वापसी से नहीं होगा ऑस्‍ट्रेलिया की समस्‍या का समाधान: शेन वार्न

पहला टेस्ट मैच 24 जनवरी से ब्रिस्बेन में खेला जाएगा जबकि दूसरा मैच कैनबरा में एक फरवरी से शुरू होगा। श्रीलंका की टीम मौजूदा समय में न्‍यूजीलैंड में है। जहां उन्‍हें मेजबान टीम से वनडे सीरीज में 3-0 से हार का सामना करना पड़ा। दोनों टीमों के बीच सीरीज का एकमात्र टी-20 मैच 11 जनवरी को खेला जाएगा।

टेस्ट टीम : दिनेश चंदीमल (कप्तान), दिमुथ करुणारत्ने, लाहिरू थिरिमाने, कुशल मेंडिस, सदीरा समराविक्रमा, धनंजय डी सिल्वा, रोशेन सिल्वा, निरोशन डिकवेला (विकेटकीपर), कुशल परेरा, दिलरुवान परेरा, लक्षण संदकाना, सुरंगा लकमल, नुवान प्रदीप, लाहिरू कुमारा, दुशमंथा चामिरा, कासुन रजिथा।

Editor's Pick