×

श्रीलंका के खिलाफ के एल राहुल ने ठोका अर्धशतक, भारत ने बनाए 180 रन

के एल राहुल ने टी20 में तीसरा अर्धशतक जमाया

user-circle cricketcountry.com Written by Anoop Dev Singh
Last Updated on - December 20, 2017 10:14 PM IST

साभार-पीटीआई
साभार-पीटीआई

श्रीलंका के खिलाफ 3 मैचों की टी20 सीरीज के पहले मैच में भारतीय टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 180 रन बनाए। टीम इंडिया की ओर से ओपनर के एल राहुल ने शानदार अर्धशतकीय पारी खेली। उन्होंने 48 गेंदों में 61 रनों की पारी खेली। राहुल के अलावा दूसरा कोई और बल्लेबाज अच्छा प्रदर्शन नहीं कर सका। श्रेयस अय्यर ने 24 और रोहित शर्मा ने 11 रनों की पारी खेली। आखिरी लम्हों में एम एस धोनी और मनीष पांडे ने बढ़िया पारी खेली। धोनी ने नाबाद 39 रन और पांडे ने नाबाद 32 रन बनाए। श्रीलंका की ओर से मैथ्यूज, परेरा और फर्नांडो को 1-1 विकेट मिला।

भारतीय बल्लेबाजी धीमी रही
बाराबती स्टेडियम में सिक्के की बाजी श्रीलंका के कप्तान तिसारा परेरा ने जीती, उन्होंने ड्यू को देखते हुए पहले गेंदबाजी का फैसला लिया। भारतीय टीम की शुरुआत औसत सी रही। रोहित शर्मा और के एल राहुल तेज शुरुआत दिला पाने में नाकाम रहे। रोहित शर्मा ने अपना विकेट एंजेलो मैथ्यूज को 17 रन पर दे दिया। इसके बाद श्रेयस अय्यर और के एल राहुल के बीच अर्धशतकीय साझेदारी हुई। लेकिन जब तेज बल्लेबाजी की बारी आई तो अय्यर नुआन प्रदीप की गेंद पर 24 रन बनाकर आउट हो गए। इसके बाद के एल राहुल ने टी20 में अपना तीसरा अर्धशतक पूरा किया। अर्धशतक के बाद राहुल तिसारा परेरा की गेंद पर 61 रन बनाकर बोल्ड हो गए।

TRENDING NOW

आखिरी लम्हों में टीम इंडिया को तेज बल्लेबाजी और बड़े शॉट्स की जरूरत थी लेकिन बाराबती की पिच पर गेंद फंसकर आ रही थी जिसके चलते फैंस को ज्यादा बड़े शॉट नहीं दिखे। हालांकि मनीष पांडे ने 18 गेंदों में 32 और एम एस धोनी ने 22 गेंदों में 39 रन बनाकर चौथे विकेट के लिए 68 रन जोड़ दिए। जिसके चलते भारत का स्कोर 180 रनों तक पहुंच गया।