add cricketcountry as a Preferred Source
Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source
×

2011 World Cup Final: मैच फिक्सिंग जांच में अरविंद डी सिल्वा से 9 साल बाद हुई 6 घंटे तक पूछताछ

2011 विश्व कप के खिताबी मुकाबले में भारत ने श्रीलंका को 6 विकेट से हराया था

user-circle cricketcountry.com Written by India.com Staff
Last Published on - July 1, 2020 12:08 PM IST

श्रीलंका के पूर्व खेलमंत्री महिंदानंद अल्थगामागे ने  कुछ दिन पहलेआरोप लगाया था कि उनकी क्रिकेट टीम ने 2011 विश्व कप फाइनल मैच भारत को ‘बेच’ दिया था. उनके इस दावे को पूर्व कप्तानों कुमार संगकारा और माहेला जयवर्धने ने बकवास करार देते हुए उनसे सबूत मांगे थे. उस समय देश के खेल मंत्री रहे अलुथगामगे ने कहा था, ‘आज मैं आपसे कह रहा हूं कि हमने 2011 विश्व कप बेच दिया था, मैंने यह तब कहा था जब मैं खेल मंत्री था.’अल्थगामागे ने इस मैच को फिक्स बताते हुए जांच की मांग की थी.

अब उपुल थरंगा से होगी पूछताछ 

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

इस मामले में श्रीलंका पुलिस ने संज्ञान लेते हुए जांच शुरू कर दी है. श्रीलंकाई पुलिस ने मंगलवार को पूर्व कप्तान और 2011 में चीफ सिलेक्टर रहे अरविंद डी सिल्वा से 6 घंटे पूछताछ की. अगली पेशी फाइनल में खेलने वाले अनुभवी सलामी बल्लेबाज उपुल थरंगा की होगी.

भारत ने 6 विकेट से हराया था 

खिताबी मुकाबले में भारत ने श्रीलंका को 6 विकेट से हराया था. टॉस जीतकर श्रीलंकाई कप्तान कुमार संगकारा ने पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया था. जयवर्धने की शानदार शतकीय पारी के दम पर श्रीलंका ने 275 रन का लक्ष्य भारत के सामने रखा था. मुंबई वानखेड़े स्टेडियम में खेले गए फाइनल में भारत की ओर से गौतम गंभीर ने 97 जबकि कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने नाबाद 91 रन बनाकर दूसरी  बार भारत को वर्ल्ड चैंपियन बनाया था. इससे पहले भारत ने 1983 में कपिल देव की अगुआई में वर्ल्ड चैंपियन बनने का तमगा हासिल किया था.