×

न्यूजीलैंड बनाम श्रीलंका दूसरा टेस्ट: पहले दिन बारिश ने डाला खलल, मैथ्यूज ने जमाया अर्धशतक

बारिश के कारण खेल रोके जाने तक श्रीलंका ने 7 विकेट खोकर 264 रन बना लिये थे

user-circle cricketcountry.com Written by Jay Jaiswal
Last Updated on - December 29, 2015 6:04 PM IST

दूसरे टेस्ट के दूसरे दिन श्रीलंका को कप्तान मैथ्यूज से बड़ी पारी की उम्मीद होगी © Getty Images
दूसरे टेस्ट के दूसरे दिन श्रीलंका को कप्तान मैथ्यूज से बड़ी पारी की उम्मीद होगी © Getty Images

हैमिल्टन में श्रीलंका और न्यूजीलैंड के बीच खेले जा रहे दूसरे टेस्ट मैच में पहले दिन का खेल खत्म होने तक श्रीलंका ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 67 ओवरों के खेल में 7 विकेट खोकर 264 रन बना लिये थे। दूसरे टेस्ट का पहला दिन बारिश से बाधित रहा। बारिश के कारण पहले दिन सिर्फ 67 ओवर का खेल हो सका। श्रीलंका के लिए एंजेलो मैथ्यूज और मिलिंदा सीरीवर्धना ने शानदार अर्धशतक जमाएं। बारिश के कारण खेल रोके जाने पर मैथ्यूज 63* रन बना कर दुष्मंथा चमीरा शून्य के स्कोर पर नाबाद पवेलियन लौटे। न्यूजीलैंड के लिए ट्रेंट बोल्ट और टिम साउदी ने 2-2 विकेट चटकाए, जबकि डग ब्रेसवेल को एक सफलता हाथ लगी। न्यूजीलैंड के फील्डरों ने मैदान में फुर्ती दिखाते हुए श्रीलंका को दो बल्लेबाजों को रन आउट किया। ALSO READ: टी-20 विश्व कप में भारत को हरा सकता है पाकिस्तान-शाहिद अफरीदी

इससे पहले आज सुबह न्यूजीलैंड ने टॉस जीतकर श्रीलंका को पहले बल्लेबाजी का निमंत्रण दिया। श्रीलंका की शुरूआत बहुत अच्छी नहीं रही और उसके दोनों सलामी बल्लेबाज 44 के स्कोर पर पवेलियन लौट गए। इसके बाद उदारा जयासुंदरा और दिनेश चंडीमल ने तीसरे विकेट के लिए 71 रन जोड़े। जैसे ही लगा ये दोनों बड़ी साझेदारी की ओर बढ़ रहे हैं जयासुंदरा रन आउट हो गए। इसके बाद चंडीमल भी अपना विकेट गंवा बैठे। 121 रन पर 4 विकेट गंवा कर श्रीलंका मुश्किल में फंसती दिख रही थी लेकिन कप्तान मैथ्यूज और सीरीवर्धना ने श्रीलंकाई पारी को संभालते हुए पांचवे विकेट के लिए 138 जोड़ कर टीम का स्कोर को 250 के पार पहुंचाया। लेकिन इसके बाद श्रीलंका ने एक के बाद एक तीन विकेट गंवा कर फिर से मुश्किल में फंस गया। 67 ओवर के खेल के बाद बारिश ने खलल डाला और लगभग 23 ओवर पहले ही पहले दिन का खेल खत्म करना पड़ा। ALSO READ: क्रिकेट की दुनिया के सेक्स स्कैंडल

TRENDING NOW

इससे पहले आज सुबह न्यूजीलैंड के कप्तान ब्रैंडन मैकुलम अपने 99वें टेस्ट मैच खेलने उतरे। इस मैच में उतरने के साथ ही मैकुलम ने टेस्ट क्रिकेट में पर्दापण करने के बाद सबसे ज्यादा टेस्ट खेलने का नया रिकॉर्ड बना लिया। इससे पहले ये रिकार्ड साउथ अफ्रीका के ए बी डीविलियर्स के नाम था। उन्होने टेस्ट क्रिकेट में पर्दापण के बाद से लगातार 98 टेस्ट मैच खेले थे। हाल ही मैकुलम ने टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा छक्कों के रिकॉर्ड की भी बराबरी की थी। उम्मीद है कि मैकुलम इस टेस्ट में इस रिकॉर्ड को भी तोड़ देंगे, उन्होने फिलहाल एडम गिलक्रिस्ट के बराबर 100 छक्के लगाएं हैं। ALSO READ: श्रीलंका बनाम न्यूजीलैंड दूसरे टेस्ट का फुल स्कोरबोंर्ड