- क्रिकेट न्यूज़
- News
- Sri Lanka recall Lahiru Thirimanne for 2 Test Series vs Pakistan in UAE
श्रीलंका टेस्ट टीम में लाहिरु तिरिमने की वापसी, मैथ्यूज चोट के चलते बाहर
पाकिस्तान के खिलाफ 28 सितंबर से पहला टेस्ट खेलेगी श्रीलंकाई टीम
Published On Sep 20, 2017, 08:17 PM IST
Last UpdatedSep 20, 2017, 08:17 PM IST

श्रीलंका ने पाकिस्तान के खिलाफ यूएई में होने वाली दो टेस्ट मैचों की सीरीज के लिये सदीरा समरविक्रमा और रोशल सिल्वा को अपनी 15 सदस्यीय टीम में शामिल किया है जबकि पूर्व कप्तान एंजेलो मैथ्यूज चोटिल होने के चलते पहले टेस्ट मैच से बाहर हो गए हैं। दिनेश चंदीमल की अगुवाई में श्रीलंका की टीम रविवार को यूएई रवाना होगी जहां वो पाकिस्तान के खिलाफ 28 सितंबर से पहला टेस्ट मैच खेलेगी। दुबई में होने वाला दूसरा टेस्ट मैच डे-नाइट होगा।
पिछले साल जून में अपना आखिरी टेस्ट मैच खेलने वाले लाहिरू तिरिमने की न सिर्फ टीम में वापसी हुई है बल्कि उन्हें उप कप्तान भी बनाया गया है। सलामी बल्लेबाज कौशल सिल्वा को भी फिर से टीम में शामिल किया गया है। मैथ्यूज अभी पिंडली की चोट के कारण परेशान हैं और वो पहले टेस्ट मैच में नहीं खेल पाएंगे। उनके अलावा असेला गुणारत्ने और कुसल परेरा भी चोटिल होने की वजह से टीम से बाहर हैं। उपुल थरंगा पहले ही 6 महीने के लिये टेस्ट क्रिकेट से अलग हो गये हैं।
तेज गेंदबाज दुशमंत चमीरा और लाहिरू कुमारा को टीम में जगह नहीं दी गयी है। इस तरह से नुवान प्रदीप और सुरंग लकमल श्रीलंका के तेज गेंदबाजी आक्रमण की कमान संभालेंगे। स्पिन विभाग में रंगना हैरथ और दिलरूवान परेरा के अलावा लक्षण संदाकन को भी चुना गया है। ये भी पढ़ें: टीम इंडिया के होश उड़ाने वाला बल्ला पहुंचा कोलकाता!
श्रीलंका की टीम : दिनेश चंदीमल (कप्तान), लाहिरू तिरिमने (उपकप्तान), दिमुथ करूणारत्ने, कौशल सिल्वा, कुसाल मेंडिस, सदीरा समरविक्रमा, रोशन सिल्वा, निरोशन डिकवेला, रंगना हैरथ, लक्षण संदाकन, दिलरूवान परेरा, सुरंगा लकमल, नुवान प्रदीप, विश्व फर्नांडो और लाहिरू गमागे।