• Home
  • News
  • Sri Lanka seamer Achini Kulasuriya injures during T20 World Cup warm-up; cleared of serious injury

वार्म-अप मैच के दौरान सिर पर गेंद लगने से चोटिल हुई श्रीलंकाई गेंदबाज

दक्षिण अफ्रीका और श्रीलंका के बीच खेले जा रहे महिला टी20 विश्व कप वार्म-अप मैच के दौरान अचिनी कुलसूर्या चोटिल हो गईं।

Edited By : Cricket Country Staff |Feb 16, 2020, 02:59 PM IST

Published On Feb 16, 2020, 02:59 PM IST

Last UpdatedFeb 16, 2020, 02:59 PM IST

अचिनी कुलसूर्या (Twitter)

ऑस्ट्रेलया में आईसीसी महिला विश्व कप टूर्नामेंट शुरू होने से पहले चल रहे वार्म-अप मैच के दौरान श्रीलंकाई टीम की गेंदबाज अचिनी कुलसूर्या फील्डिंग करते हुए सिर पर गेंद लगने से चोटिल हो गईं। जिसके बाद उन्हें मैदान से बाहर ले जाने के स्ट्रैचर की मदद लेनी पड़ी।

गौरतलब है कि ये घटना मैच के दूसरे सुपर ओवर के दौरान हुई, जो कि मात्र अभ्यास के लिए खेला जा रहा था। चूंकि दक्षिण अफ्रीका टीम पहले ही 41 रन से मैच जीत चुकी थी।

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

एडिलेड के केरन रोल्टन ओवल स्टेडियम में खेले गए मैच के दौरान दक्षिण अफ्रीकी बल्लेबाज क्लोई टॉयरन के लॉन्ग ऑफ की दिशा में लगाए शॉट को कैच करने की कोशिश में कुलसूर्या के सिर पर गेंद लग गई और वो मैदान पर गिर पड़ीं।

हादसे के तुरंत बाद श्रीलंका टीम के फीजियो मैदान पर आए। कुलसूर्या कुछ मिनटों तक मैदान से नहीं उठी। इस दौरान मेडिकस स्टाफ ने उनकी जांच की और फिर उन्हें स्ट्रैचर पर लिटाकर मैदान से बाहर ले जाया गया।

कुलसूर्या को नजदीक के रॉयल एडिलेड अस्पताल ले जाया गया, जहां बाकी की जांच और टेस्ट किए गए। जिसके बाद दोपहर में उन्हें अस्पताल से छुट्टी दे दी गई।

मार्च में चेन्नई सुपर किंग्स से जुड़ेंगे महेंद्र सिंह धोनी, शुरू होगी चौथा खिताब जीतने की तैयारी

श्रीलंका टीम के प्रवक्ता ने बताया कि कुलसूर्या की चोट गंभीर नहीं है और ना ही उन्हें कनकशन की शिकायत है। उम्मीद है वो 22 जनवरी को न्यूजीलैंड के खिलाफ होने वाले श्रीलंका के पहले विश्व कप में खेल सकेंगी।

Editor's Pick