SA vs SL: दिनेश चांदीमल की टेस्‍ट टीम से छुट्टी, दिमुथ करुणारत्ने को मिली कमान

श्रीलंका को साउथ अफ्रीका दौरे पर दो टेस्‍ट, पांच वनडे और तीन टी20 मैच खेलने हैं।

Edited By : Cricket Country Staff |Feb 05, 2019, 07:26 PM IST

Published On Feb 05, 2019, 07:26 PM IST

Last UpdatedFeb 05, 2019, 07:26 PM IST

Dinesh Chandimal © AFP

Dinesh Chandimal (File Photo) © AFP

श्रीलंका ने कप्तान दिनेश चांदीमल को आगामी दक्षिण अफ्रीका दौरे के लिए चुनी गयी टेस्ट टीम से बाहर कर दिया गया है। चयनकर्ताओं ने उन्‍हें फॉर्म हासिल करने के लिए घरेलू मैचों में खेलने को कहा है।

श्रीलंका क्रिकेट ने मंगलवार को बताया कि सलामी बल्लेबाज दिमुथ करुणारत्ने को 17 सदस्यीय टीम का कार्यवाहक कप्तान बनाया गया है। श्रीलंकाई टीम इस दौरे पर दो टेस्ट की सीरीज खेलेगी जो 13 फरवरी से शुरू होगी।

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

पढ़ें: कैनबरा टेस्ट: श्रीलंका को 366 रनों से हराकर ऑस्ट्रेलिया ने 2-0 से सीरीज पर कब्जा किया

चांदीमल ने हाल ही खत्म हुए ऑस्ट्रेलिया दौरे पर दो टेस्ट मैचों में पांच, शून्य, 15 और चार रन बनाये थे। खराब प्रदर्शन के कारण टीम को ऑस्‍ट्रेलिया के खिलाफ टेस्‍ट सीरीज में 0-2 से हार का सामना करना पड़ा।

दक्षिण अफ्रीका दौरे पर टीम में तीन नये खिलाड़ियों को मौका मिला है, जिसमें बल्लेबाज ओशादा फर्नांडो, तेज गेंदबाज मोहम्मद शिराज और बायें हाथ के स्पिनर लसित एंबुल्देनिया शामिल हैं।

पढ़ें: जेसन होल्डर, कीमार रोच की शानदार गेंदबाजी के दम पर वेस्टइंडीज ने एंटीगुआ टेस्ट जीता

हरफनमौला मिलिंदा सिरिवर्धने की लगभग तीन साल के बाद टेस्ट टीम में वापसी हुई है। पहला टेस्ट डरबन में जबकि दूसरा टेस्ट पोर्ट एलिजाबेथ में 21 फरवरी से खेला जाएगा। श्रीलंका को साउथ अफ्रीका दौरे पर दो टेस्‍ट, पांच वनडे और तीन टी20 मैच खेलने हैं।

(एजेंसी)

Editor's Pick