श्रीलंका ने देश का सबसे बड़ा क्रिकेट स्टेडियम बनाने का किया ऐलान, जयवर्धने ने उठाए सवाल

26 एकड़ में फैला होगा स्टेडियम जिसकी दर्शक क्षमता 60000 होगी

Edited By : Cricket Country Staff |May 18, 2020, 01:57 PM IST

Published On May 18, 2020, 01:57 PM IST

Last UpdatedMay 18, 2020, 01:57 PM IST

Mahela Jayawardene @Getty Image (file image)

श्रीलंका ने होमागामा में देश का सबसे बड़ा क्रिकेट स्टेडियम बनाने का फैसला किया है जिस पर पूर्व कप्तान माहेला जयवर्धने ने सवाल उठाते हुए कहा है कि मौजूदा बुनियादी ढांचे का ही पूरा इस्तेमाल नहीं हो पा रहा है।

सरकार ने श्रीलंका क्रिकेट (एसएलसी) के साथ मिलकर रविवार को घोषणा की कि वह होमागामा में देश का सबसे बड़ा क्रिकेट स्टेडियम बनाएगी जो 26 एकड़ में फैला होगा और जिसकी दर्शक क्षमता 60000 होगी। इसकी लागत तीन से चार करोड़ डॉलर आएगी।

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

जयवर्धने ने ट्वीट किया, ‘हम मौजूदा स्टेडियमों में ही इतना अंतरराष्ट्रीय या प्रथम श्रेणी क्रिकेट नहीं खेल पाते तो दूसरे की क्या जरूरत है।’ श्रीलंका में फिलहाल 8 अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम है जो कैंडी, गॉल, कोलंबो, हंबनटोटा, दाम्बुला, पल्लेकेले और मोरातुवा में हैं।


42 वर्षीय जयवर्धने ने श्रीलंका की ओर से 149 टेस्ट और 448 वनडे इंटरनेशनल मैच खेले हैं। उनके नाम टेस्ट में 11814 रन दर्ज है जबकि वनडे में 12650 रन बनाए हैं।

Editor's Pick