add cricketcountry as a Preferred Source
Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source
×

'श्रीलंका के 3 क्रिकेटर मैच फिक्सिंग के लिए ICC जांच के दायरे में'

मदुशानका को श्रीलंका पुलिस ने पिछले सप्ताह हेरोइन रखने के आरोप में हिरासत में लिया था

user-circle cricketcountry.com Written by Press Trust of India
Last Published on - June 4, 2020 9:59 AM IST

श्रीलंका के खेल मंत्री दुलास अलाहापेरुमा ने कहा है कि उनके देश के कम से कम 3 क्रिकेटरों की मैच फिक्सिंग के लिए इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल (आईसीसी) जांच कर रही है।

अलाहापेरुमा ने यह नहीं बताया कि वे पूर्व या वर्तमान खिलाड़ी हैं। उन्होंने कहा, ‘हमें खेद है कि खेल में अनुशासन और चरित्र गिर गया है।’ श्रीलंका क्रिकेट (एसएलसी) ने हालांकि कहा कि कोई भी वर्तमान खिलाड़ी आईसीसी जांच में शामिल नहीं है।

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

हैट्रिक मैन श्रीलंकाई तेज गेंदबाज शेहान मदुशानका की पुलिस रिमांड बढ़ी

एसएलसी ने बयान में कहा, ‘एसएलसी का मानना है कि माननीय मंत्री ने जिसका जिक्र किया वह आईसीसी भ्रष्टाचार निरोधक इकाई द्वारा तीन पूर्व श्रीलंकाई खिलाड़ियों के खिलाफ जांच शुरू करना है। इसमें वर्तमान समय के राष्ट्रीय खिलाड़ी शामिल नहीं हैं।’

तेज गेंदबाज शेहान मदुशानका पर लगे ड्रग रखने के आरोपों के बारे में अलाहापेरुमा ने कहा, ‘यह दुखद है और देश ने उससे काफी उम्मीदें लगाई थी।’

Happy Birthday Ben Stokes: इंग्लिश क्रिकेट के नए सुपरस्टार ने क्रिकेट के जन्मदाता को 44 साल बाद बनाया वर्ल्ड चैंपियन

मदुशानका को श्रीलंका पुलिस ने पिछले सप्ताह हेरोइन रखने के आरोप में हिरासत में लिया था। एसएलसी ने उनका अनुबंध निलंबित कर दिया है। 25 साल के इस खिलाड़ी और उनके एक दोस्त को 23 मई को देश के उत्तर-पश्चिमी प्रांत पन्नाला में कथित तौर पर हेरोइन के साथ गिरफ्तार किया गया था। कथित तौर पर हेरोइन रखने के आरोप में गिरफ्तार मदुशानका की पुलिस रिमांड 9 जून तक बढ़ा दी गई है।