add cricketcountry as a Preferred Source
Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source
×

श्रीलंका के लिए बुरी खबर, हसरंगा के बाद एक और स्टार खिलाड़ी टी-20 वर्ल्ड कप से बाहर, रिप्लेसमेंट का भी ऐलान

टी-20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 से पहले श्रीलंका को बड़ा झटका लगा है. श्रीलंका के स्टार तेज गेंदबाज मथीशा पथिराना चोट की वजह से टी-20 वर्ल्ड कप से बाहर हो गए हैं. ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ मैच में उन्हें चोट लगी थी. इससे पहले वानिंदु हसरंगा भी चोटिल होकर बाहर हुए थे, ऐसे में श्रीलंका...

user-circle cricketcountry.com Written by Akhilesh Tripathi
Last Updated on - February 18, 2026 9:32 PM IST

टी-20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 से पहले श्रीलंका को बड़ा झटका लगा है. श्रीलंका के स्टार तेज गेंदबाज मथीशा पथिराना चोट की वजह से टी-20 वर्ल्ड कप से बाहर हो गए हैं. ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ मैच में उन्हें चोट लगी थी. इससे पहले वानिंदु हसरंगा भी चोटिल होकर बाहर हुए थे, ऐसे में श्रीलंका के लिए यह दूसरा बड़ा झटका है.

मथीशा पथिराना ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ मैच में सिर्फ चार बॉल फेंकी थी और मांसपेशी में खिंचाव के बाद मैदान पर ही गिर पड़े थे, जिसके बाद उन्हें सहारे से मैदान से बाहर ले जाया गया. श्रीलंका के बैटिंग कंसल्टेंट विक्रम राठौर ने बुधवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि मथीशा पथिराना टूर्नामेंट के बाकी मैचों के लिए अनफिट घोषित कर दिए गए हैं. श्रीलंका क्रिकेट ने उनके रिप्लेसमेंट का ऐलान कर दिया है.

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

तीन हफ्ते तक क्रिकेट से रहेंगे दूर

मथीशा पथिराना के स्कैन से कैल्फ स्ट्रेन (पिंडली की मांसपेशी में खिंचाव) की पुष्टि हुई है और उन्हें ठीक होने में कम से कम तीन हफ्ते का समय लग सकता है. वह आईपीएल 2026 से क्रिकेट के मैदान पर वापसी कर सकते हैं. केकेआर ने मथीशा पथिराना को 18 करोड़ की बड़ी बोली के साथ अपनी टीम के साथ जोड़ा था.

सुपर-8 से पहले श्रीलंका को झटका

श्रीलंका की टीम टी-20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 के लिए क्वालिफाई कर चुकी है. सुपर-8 में टीम का सामना इंग्लैंड और न्यूजीलैंड जैसी बड़ी टीमों से होना है. ऐसे में पथिराना का चोटिल होना श्रीलंका की गेंदबाजी अटैक पर असर डालेगा.

दिलशान मदुशंका को मिला मौका

श्रीलंका क्रिकेट बोर्ड ने माथिशा पथिराना के रिप्लेसमेंट का ऐलान कर दिया है. माथिशा पथिराना की जगह दिलशान मदुशंका को श्रीलंका की टी-20 वर्ल्ड कप टीम में शामिल किया गया है. आईसीसी ने एक विज्ञप्ति में कहा, आईसीसी पुरुष टी20 विश्व कप की टूर्नामेंट की तकनीकी समिति ने श्रीलंका टीम में मथीशा पाथिराना की जगह दिलशान मदुशंका को शामिल करने की मंजूरी दे दी है.

T20 वर्ल्ड कप 2026 से जुड़े सभी ताजा अपडेट आप देख सकते हैं: https://www.cricketcountry.com/hi/icc-mens-t20-world-cup-2026/