भारत के खिलाफ टी20 सीरीज के लिए श्रीलंका टीम का ऐलान, बाहर हुआ ये गेंदबाज

श्रीलंका टीम 5 जनवरी से शुरू होने वाले टी20 सीरीज के लिए भारत का दौरा करेगी।

Edited By : Gunjan Tripathi |Jan 01, 2020, 05:38 PM IST

Published On Jan 01, 2020, 05:38 PM IST

Last UpdatedJan 01, 2020, 05:38 PM IST

क्रिकेट श्रीलंका ने भारत दौरे पर होने वाली तीन मैचों की टी20 सीरीज के लिए टीम का ऐलान कर दिया है। सीनियर क्रिकेटर और तेज गेंदबाज लसिथ मलिंगा की अगुवाई में 16 सदस्यीय टीम 2 जनवरी को भारत के लिए रवाना होगी।

मलिंगा की कप्तानी वाली इस टी20 टीम में दनष्का गुणाथिलिका, अविष्का फर्नांडो, कुसल परेरा और एंजेलो मैथ्यूज शामिल हैं। वहीं भारत रवाना होने से पहले आयोजित अभ्यास सेशन के दौरान चोटिल हुए तेज गेंदबाज नुवान प्रदीप को दौरे से बाहर कर दिया गया है। उनकी जगह कसुन रजिता को मौका मिला है।

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

ऑस्ट्रेलियाई स्पिनर को नहीं पसंद आया 4-दिवसीय टेस्ट का विचार, कोच भी सहमत

गुणाथिलिका, अविष्का फर्नांडो, एंजेलो मैथ्यूज, दसुन शानका, कुसल परेरा, निरोशन डिकवेला (विकेटकीपर), धनंजया डी सिल्वा, इसुरु उडाना, भानुका राजपक्षा, वानिडु हसरंगा, लाहिरू कुमारा, कुसल मेंडिस, लक्षण संदकन, कसुन रजिता

भारतीय क्रिकेट बोर्ड तीन मैचों की टी20 सीरीज के लिए श्रीलंका की मेजबानी करेगा। पहला मैच 5 जनवरी को गोवाहाटी में होगा, दूसरा मैच 7 जनवरी को इंदौर और तीसरा मैच 10 जनवरी को पुणे में खेला जाएगा।

Editor's Pick