श्रीलंका टीम को थोड़ा समय देने की जरूरत: रॉय डायस

पूर्व श्रीलंकाई क्रिकेटर ने कहा कि टीम इस समय बदलाव से गुजर रही है।

Edited By : Gunjan Tripathi |Dec 02, 2017, 10:06 PM IST

Published On Dec 02, 2017, 10:06 PM IST

Last UpdatedDec 02, 2017, 10:06 PM IST

रॉय डायस © Getty Images

पिछले काफी समय से खराब फॉर्म से गुजर रही श्रीलंका टीम ने भारत दौरे पर पहले टेस्ट में प्रतिद्वंदिता जरूर दिखाई थी लेकिन उसके बाद मेहमान टीम बल्लेबाजी और गेंदबाजी दोनों पक्षों में असफल रही। अपनी जमीन पर टीम इंडिया के हाथों 0-9 से शर्मनाक हार का सामना करने के बाद श्रीलंका भारत दौरे पर हो रही टेस्ट सीरीज में भी 0-1 से पिछड़ रही है। ऐसे में श्रीलंका के पूर्व बल्लेबाज रॉय डायस ने अपनी टीम का समर्थन किया है।

डायस ने संघर्ष कर रही राष्ट्रीय टीम को थोड़ा समय देने की बात कही है क्योंकि टीम के ज्यादातर खिलाड़ी ज्यादा अनुभवी नहीं है। उन्होंने कहा कि टीम बदलाव के दौर से गुजर रही है और उसे संतुलन बनाने में थोड़ा समय लगेगा। भारत के साथ मौजूदा तीन मैचों की टेस्ट श्रृंखला में 1-0 से पिछड़ रही श्रीलंकाई टीम को मुश्किल समय का सामना करना पड़ रहा है।

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

[link-to-post url=”https://www.cricketcountry.com/hi/news/india-vs-sri-lanka-3rd-test-virat-kohli-murali-vijays-heroic-innings-puts-hosts-in-strong-position-on-day-1-665154″][/link-to-post]

डायस ने कहा, ‘‘हमारी टीम में युवा खिलाड़ी है, जिन्हें थोड़े अनुभव की जरूरत हैं। उन्हें उत्साहित या चिंतित होने की जरुरत नहीं। बदलाव की प्रक्रिया जारी है, इसमें थोड़ा समय लगेगा। हमें भारत और दूसरी शीर्ष टीमों के खिलाफ खेलना जारी रखना होगा। हमारे लिए ये सामान्य स्थिति है और उम्मीद है कि हम भारतीय टीम से काफी कुछ सीखेंगे और भविष्य बेहतर होगा।’’ डायस मुंबई में श्रीलंका की अंडर-19 टीम के कोच के तौर पर आए हैं जिसने अंडर-19 चैलेंजर ट्रॉफी में भाग लिया था।

श्रीलंका टीम ने भारत के खिलाफ कोलकाता में खेला गया पहला टेस्ट ड्रॉ कराया था, वहीं नागपुर टेस्ट में उन्हें हार का सामना करना पड़ा। दिल्ली में खेले जा रहे टेस्ट मैच के पहले दिन मेहमान टीम पिछड़ी दिख रही है। टीम इंडिया ने पहले दिन 4 विकेट खोकर 371 रन बना लिए हैं।

Editor's Pick