- क्रिकेट न्यूज़
- News
- Sri Lanka team trapped in Dharamsala due to heavy rain
भारत के खिलाफ दूसरा वनडे खेलने मोहाली नहीं पहुंच पाएगी श्रीलंका टीम!
भारी बारिश की वजह से श्रीलंका टीम धर्मशाला में ही फंसी हुई है।
Published On Dec 11, 2017, 10:27 PM IST
Last UpdatedDec 11, 2017, 10:27 PM IST
श्रीलंका टीम ने पहले वनडे में 7 विकेट से शानदार जीत दर्ज की थी © Getty Images
टीम इंडिया तो पहला वनडे हारने के बाद धर्मशाला से मोहाली के लिए निकल पड़ी लेकिन श्रीलंका टीम मैच के एक दिन बाद तक धर्मशाला से बाहर नहीं निकल पाई। दरअसल फिलहाल धर्मशाला में लगातार भारी बारिश हो रही है। श्रीलंकाई टीम का चार्टेर्ड विमान आज सुबह खराब मौसम के कारण मोहाली के लिए उड़ान नहीं भर पाया। ऐसे में पूरी टीम वहीं फंसी हुई है, बता दें कि दूसरा वनडे 13 दिसंबर को मोहाली में ही खेला जाएगा।
[link-to-post url=”https://www.cricketcountry.com/hi/news/photos-virushka-finally-get-married-668600″][/link-to-post]
हिमाचल प्रदेश क्रिकेट संघ के मीडिया प्रभारी मोहित सूद ने पीटीआई के दिए बयान में कहा, ‘‘भारतीय टीम सही समय पर मोहाली पहुंच गई लेकिन लगातार बारिश और खराब मौसम के कारण श्रीलंका की टीम चार घंटे तक हवाई अड्डे पर फंसी रही। इसके बाद टीम ने वापस टीम होटल लौटने का फैसला किया और वह कल रवाना होगी। ये पहला मौका है जब कोई टीम यहां फंसी है। पहले भी देरी होती रही है लेकिन ऐसा कभी नहीं हुआ जबकि कोई विमान उड़ान ही नहीं भर पाया या उतर नहीं पाया।’’
सूद ने बताया कि सड़क के रास्ते मोहाली जाने का विकल्प भी था लेकिन श्रीलंकाई इसके लिए तैयार नहीं थी। सूद ने कहा, ‘‘हमारी टीम मैनेजमेंट से बात हुई और उन्होंने वापस होटल में रूकने का फैसला किया। लेकिन अगर मंगलवार को भी मौसम साफ नहीं होता तो फिर सड़क का रास्ता ही आखिरी विकल्प होगा।’’ चिंता की बात ये है कि मौसम विभाग ने अगले 48 घंटों में धर्मशाला और उसके आसपास के इलाकों में भारी बारिश की भविष्यवाणी की है। ऐसे में श्रीलंका टीम को अगर दूसरा वनडे खेलना है तो उन्हें सड़का का रास्ता अपनाना होगा।
(पीटीआई के इनपुट के साथ)