- क्रिकेट न्यूज़
- News
- Sri Lanka to tour Scotland before World Cup 2019
2019 विश्व कप से पहले स्कॉटलैंड दौरे पर जाएगी श्रीलंका
श्रीलंका टीम हाल ही में इंग्लैंड के खिलाफ घरेलू टेस्ट सीरीज में 0-3 से बुरी तरह हारी है।
Published On Nov 27, 2018, 04:06 PM IST
Last UpdatedNov 27, 2018, 04:06 PM IST
Sri Lanka © AFP
इंग्लैंड और वेल्स में अगले साल होने वाले वनडे विश्व कप से पहले श्रीलंका की टीम स्कॉटलैंड का दौरा करेगी। वेबसाइट ‘ईएसपीएन’ की रिपोर्ट के अनुसार, इस दौरे पर श्रीलंका टीम दो वनडे मैच खेलेगी। क्रिकेट स्कॉटलैंड ने एक प्रेस विज्ञप्ति में इसकी जानकारी दी।
Sri Lanka confirmed for the 2019 Summer Internationals https://t.co/zRvgizK2od pic.twitter.com/CrEqOgzPgL
— Cricket Scotland (@CricketScotland) November 26, 2018
क्रिकेट स्कॉटलैंड ने कहा कि श्रीलंका की टीम पहला वनडे मैच 18 मई और दूसरा वनडे मैच 21 मई को खेलेगी। हालांकि, इन मैचों के वेन्यू की घोषणा दिसम्बर में की जाएगी। श्रीलंका क्रिकेट टीम साल 2011 में आखिरी बार स्कॉटलैंड दौरे पर गई थी। जहां खेले एकमात्र वनडे मैच में मेहमान टीम ने 183 रनों से आसान जीत दर्ज की थी। हालांकि 2018 में केंट में जब दोनों टीमें आमने सामने आई तो नतीजा अलग रहा। स्कॉटलैंड ने श्रीलंका टीम को 7 विकेट से हराकर आईसीसी के पूर्ण सदस्य देश के खिलाफ पहली वनडे जीत दर्ज की।
स्कॉटलैंड क्रिकेट टीम के कप्तान केल कोएट्जर ने कहा, “अपने घर में अपने प्रशंसकों के बीच क्रिकेट मैच खेलने से बेहतर कोई चीज नहीं। हम अपने हाल ही के प्रदर्शनों को देखते हुए सुधार करने के लिए प्रतिबद्ध हैं। हम इन दो मैचों की तैयारी करेंगे। 2018 की सफलता के बाद टीम को एहसास है कि हमारे ऊपर स्कॉटिश क्रिकेट फैंस और विश्व क्रिकेट कम्यूनिटी का नया दबाव है।
बता दें कि हाल ही में श्रीलंका टीम इंग्लैंड के खिलाफ घरेलू सीरीज में बुरी तरह हारी है। इंग्लैंड क्रिकेट टीम ने श्रीलंका को वनडे (1-3) और टेस्ट सीरीज (0-3) के साथ साथ एकमात्र टी20 मैच में भी मात दी। इंग्लैंड से पहले पाकिस्तान और भारत भी श्रीलंका को उसके घर में तीनों फॉर्मेट में हरा चुके हैं।