- क्रिकेट न्यूज़
- News
- Sri lanka tour of west indies 2021 west indies vs sri lanka 1st test match drawn 4536581
WI vs SL, 1st Test: क्रुमाह बोन्नर ने करियर के तीसरे टेस्ट में जड़ा शतक, मुकाबला ड्रॉ
श्रीलंका-वेस्टइंडीज के बीच 2 मुकाबलों की टेस्ट में फिलहाल किसी भी टीम ने लीड नहीं बनाई है. ऐसे में अंतिम मुकाबला निर्णायक बन चुका है.
Published On Mar 26, 2021, 09:19 AM IST
Last UpdatedMar 26, 2021, 09:19 AM IST
West Indies vs Sri Lanka, 1st Test: वेस्टइंडीज-श्रीलंका के बीच एंटीगुआ के सर विवियन रिचर्ड्स स्टेडियम में खेला गया पहला टेस्ट मैच ड्रॉ पर समाप्त हुआ. अब शृंखला का दूसरा और अंतिम मुकाबला 29 मार्च से 2 अप्रैल के बीच इसी मैदान पर खेला जाना है.
पहले टेस्ट मुकाबले में टॉस हारकर बल्लेबाजी करते हुए श्रीलंका अपनी पहली पारी में लाहिरू थिरिमाने (70) के दम पर किसी तरह 169 रन बना सकी. इस दौरान जेसन होल्डर ने सर्वाधिक 5 शिकार किए. उनके अलावा कीमार रोच को 3 सफलता हाथ लगी.
इसके जवाब में वेस्टइंडीज ने पहली इनिंग में 271 रन बनाकर 102 रन की लीड हासिल की. वेस्टइंडीज की ओर से रहकीम कॉर्नवॉल (61) ने एकमात्र अर्धशतक जड़ा. मेहमान टीम की ओर से सुरंगा लकमल ने सबसे ज्यादा 5 शिकार किए.
The first Test has ended in a draw! 🤝#WIvSL pic.twitter.com/nfF0Bj9pfW
— Sri Lanka Cricket 🇱🇰 (@OfficialSLC) March 25, 2021
दूसरी पारी में भी श्रीलंका की शुरुआत खराब रही. सलामी बल्लेबाज दिमुथ करुणारत्ने (3) जल्द पवेलियन लौट गए, लेकिन यहां से लाहिरू थिरिमाने (76) ने ओशादा फर्नांडो (91) के साथ मिलकर 162 रन की साझेदारी की, जिसके दम श्रीलंका परेशानी से बाहर निकल आया.
पथुम निशंका (103) ने निरोशन डिकवेला (96) के साथ छठे विकेट के लिए 179 रन जुटाकर टीम को विशाल स्कोर की ओर ला दिया. इन बल्लेबाजों के दम पर श्रीलंका ने 476 रन बनाकर वेस्टइंडीज को जीत के लिए 375 रन का टारगेट दिया.
For his day five century, Nkrumah Bonner has been named Player of the Match 👑#WIvSL | #WTC21 | https://t.co/mHPz6gNKhJ pic.twitter.com/G6fLqd4vgx
— ICC (@ICC) March 25, 2021
वेस्टइंडीज ने दूसरी पारी में 100 ओवर खेले और 4 विकेट खोकर 236 रन बनाए. क्रुमाह बोन्नर (113) और कायले मायर्स (52) ने शानदार पारियां भी खेलीं, लेकिन समय रहते टीम को जीत नहीं दिला सके. बोन्नर को ‘प्लेयर ऑफ द मैच’ के खिताब से नवाजा गया.