- क्रिकेट न्यूज़
- News
- Sri Lanka vs England, 2nd Test: Twitter hails England seal a historic away Test series win for the first time since 2016
इंग्लैंड के श्रीलंका में ऐतिहासिक सीरीज जीत के बाद लक्ष्मण ने कही ये बात
तीन मैचों की टेस्ट सीरीज में मेहमान इंग्लैंड की टीम 2-0 से आगे हो गई है।
Published On Nov 18, 2018, 03:37 PM IST
Last UpdatedNov 18, 2018, 03:37 PM IST
Moeen-Ali-of-England-celebrates-with-captain-Joe-Root © Getty Images
इंग्लैंड क्रिकेट टीम रविवार को श्रीलंका में 17 साल बाद टेस्ट सीरीज जीतने में सफल रही। मेहमान टीम की इस ऐतिहासिक जीत में लगभग सभी खिलाडि़यों का अहम योगदान रहा।
तीन मैचों की सीरीज के दूसरे टेस्ट मैच के पांचवें और अंतिम दिन इंग्लैंड ने श्रीलंका को 57 रन से हराकर सीरीज में 2-0 की अजेय बढ़त बना ली है। मैच के आखिरी दिन 301 रनों का पीछा करते हुए श्रीलंका टीम 243 पर ऑलआउट हो गई।
इंग्लैंड की ओर से जैक लीच ने 28 ओवर में 83 रन देकर पांच विकेट लिए। साथ ही ऑलरआउंडर मोइन अली ने 19 ओवर में 72 रन देकर चार विकेट झटके। मैन ऑफ द मैच का खिताब इंग्लिश कप्तान जो रूट को मिला, जिन्होंने 124 रनों की शानदार पारी खेली थी।
इंग्लैंड की इस शानदार जीत की चर्चा सोशल मीडिया पर भी खूब हो रही है। टिवटर पर कई दिग्गजों ने इंग्लैंड की सराहना की है जिसमें भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व बल्लेबाज वीवीएस लक्ष्मण सहित इंग्लैंड के पूर्व कप्तान माइकल वॉन भी शामिल हैं।
दक्षिण अफ्रीका में 2015-16 में जीत के बाद विदेशी सरजमीं पर यह इंग्लैंड की पहली जीत है। इंग्लैंड ने श्रीलंका को 2001 के बाद पहली बार उसी के घर में हराया है।
कैंडी टेस्ट में मोईन, ली और राशिद की स्पिन तिकड़ी ने 20 में से 19 विकेट निकाले
दूसरे टेस्ट मैच में ली, मोईन अली और आदिल राशिद की स्पिन तिकड़ी ने 20 में से 19 विकेट चटकाए। कप्तान जो रूट ने भी टीम की जीत में अहम भूमिका निभाते हुए दूसरी पारी में 124 रन बनाए। सीरीज का तीसरा और अंतिम टेस्ट मैच 23 नवंबर से कोलंबो में खेला जाएगा।
A fascinating Test but a well deserved win for England. Joe Root played an outstanding innings in that third innings, SL fought hard but the English spinners handled the pressure exceedingly well. A good series win for Eng #SLvENG
— VVS Laxman (@VVSLaxman281) November 18, 2018
Winning in Sri Lanka doesn’t happen often,It might be 450am but this is some achievement by the England team,Not the greatest Sri Lankan team but who cares,this England Test team under @root66 are starting to look very nice indeed & some say he isn’t a Captain … #OnOn
— Michael Vaughan (@MichaelVaughan) November 18, 2018
You beauty!!! What a series win!! The boys have been outstanding all trip and deserved this, I couldn’t be happier for them #SRIvENG
— James Taylor (@jamestaylor20) November 18, 2018
A series win against #ENG was not in the cards not even with @HerathRSL in the team bt I’m really excited & happy abt how our team has played 4th inning in a potential minefield if they put similar application in previous innings we might have a chance #lka #SLvEng @OfficialSLC
— Pavitra Gunasekara(@PaViYaz) November 18, 2018