इंग्‍लैंड के खिलाफ तीसरे टेस्‍ट में नहीं खेल पाएंगे अकिला धनंजय

तीन मैचों टेस्‍ट सीरीज में इंग्‍लैंड ने 2-0 की अजेय बढ़त बना ली है।

Edited By : Cricket Country Staff |Nov 18, 2018, 01:56 PM IST

Published On Nov 18, 2018, 01:56 PM IST

Last UpdatedNov 18, 2018, 01:56 PM IST

akila dananjaya © AFP

श्रीलंकाई क्रिकेट टीम को इंग्‍लैंड के खिलाफ सीरीज के तीसरे और अंतिम टेस्‍ट मैच में स्पिनर अकिला धनंजय  की सेवाएं नहीं मिल पाएगी।

ऑफ स्पिनर अकिला धनंजय की इंग्लैंड के खिलाफ पहले क्रिकेट टेस्ट के दौरान संदिग्ध गेंदबाजी एक्शन के लिए शिकायत की गई है। टेस्ट, वनडे और टी20 इंटरनेशनल में संदिग्ध अवैध गेंदबाजी एक्शन की शिकायत से संबंधित आईसीसी की प्रक्रिया के अंतर्गत अब आगे धनंजय के गेंदबाजी एक्शन की समीक्षा की जाएगी।

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

धनंजय गेंदबाजी एक्‍शन की आधिकारिक समीक्षा के लिए ब्रिस्‍बेन जाएंगे। आईसीसी के मुताबिक अकिला धनंजय को एक संदिग्ध गेंदबाजी एक्शन के लिए रिपोर्ट किया गया है। धनंजय को 14 दिन के अंदर जांच करवानी पड़ेगी और इस अवधि के दौरान उन्हें इंटरनेशनल क्रिकेट में गेंदबाजी जारी रखने की अनुमति है जब तक कि इस जांच का परिणाम ज्ञात नहीं होते।’

गॉल में संपन्न पहले टेस्ट में इंग्लैंड ने 211 रन से जीत दर्ज की थी। इस मैच में धनंजय ने 184 रन देकर दो विकेट चटकाए थे।

वेबसाइट क्रिकबज के मुताबिक श्रीलंकाई टीम के हेड कोच चंडिका हथरुसिंघा ने दूसरा टेस्‍ट खत्‍म होने के बाद मीडिया से कहा, ‘ दुर्भाग्‍यवश वह (अकिला धनंजय) उपलब्‍ध नहीं होंगे। क्‍योंकि वो गेंदबाजी एक्‍शन की समीक्षा के लिए 20 को ब्रिस्‍बेन जा रहे हैं। उनका टेस्‍ट 23 नवंबर को है। इसलिए वो उपलब्‍ध नहीं हो पाएंगे।

इंग्‍लैंड ने तीन मैचों की टेस्‍ट सीरीज में 2-0 की अजेय बढ़त बना ली है। सीरीज का तीसरा और अंतिम टेस्‍ट 23 नवंबर से कोलंबो में खेला जाएगा।

Editor's Pick