कोलंबो टेस्‍ट: श्रीलंका के खिलाफ बेयरस्‍टो के धमाकेदार शतक से इंग्‍लैंड संभला

तीन मैचों की टेस्‍ट सीरीज में मेहमान इंग्‍लैंड की टीम 2-0 से आगे है।

Edited By : Cricket Country Staff |Nov 23, 2018, 07:19 PM IST

Published On Nov 23, 2018, 07:19 PM IST

Last UpdatedNov 23, 2018, 07:19 PM IST

jonny bairstow © Getty Images

जॉनी बेयरस्‍टो (110) के शानदार शतक के बूते इंग्‍लैंड ने सीरीज के तीसरे और अंतिम टेस्‍ट मैच के पहले दिन श्रीलंका के खिलाफ अपनी पहली पारी में 7 विकेट पर 312 रन बना लिए।

दिन का खेल खत्‍म होने पर मोइन अली  23 और आदिल राशिद 13 रन बनाकर नाबाद लौटे। श्रीलंका की ओर से चाइनामैन गेंदबाज लक्ष्‍ण संदाकन ने सबसे अधिक 4 विकेट अपने नाम किए।

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

इससे पहले इंग्‍लैंड ने टॉस जीतकर पहले बल्‍लेबाजी करने का फैसला किया। मेहमान इंग्‍लैंड की शुरुआत अच्‍छी नहीं रही और उसने 36 के कुल स्कोर पर ही अपने दो विकेट खो दिए थे।

सलामी बल्‍लेबाज रोरी बर्न्‍स (14) और कीटन जेनिंग्स (13) जल्दी पवेलियन लौट लिए थे। इसके बाद जॉनी बेयरस्टो को कप्तान जो रूट (46) का साथ मिला। दोनों ने स्कोर 136 तक पहुंचा दिया।

रूट को आउट कर संदाकन ने अपना विकेटों का खाता खोला। इसके बाद ऑलराउंडर बेन स्टोक्स (57) भी संदकान की फिरकी में फंस गए।

संदाकनन ने ही बेयरस्टो की शतकीय पारी का अंत किया। इंग्लिश बल्लेबाज ने 186 गेंदों की पारी में नौ चौके और एक छक्का लगाया। संदाकन ने अपना चौथा शिकार जोस बटलर के रूप में किया और इंग्लैंड के मध्यक्रम को समेट दिया।

मिलिंदा पुष्पकुमार ने विकेटकीपर बेन फोक्स (13) को आउट कर इंग्लैंड को दबाव में ला दिया। फोक्स के रूप में मेहमान टीम ने अपना सातवां विकेट खोया। इसके बाद मोइन अली और आदिल राशिद ने दिन का खेल खत्म होने तक इंग्लैंड को कोई और झटका नहीं लगने दिया।

श्रीलंका की ओर से पुष्पकुमार ने दो विकेट अपने नाम किए।

Editor's Pick