पल्लेकेले वनडे: इंग्‍लैंड ने श्रीलंका को 18 रन से हराया, जीती सीरीज

चौथे वनडे मैच में श्रीलंका ने इंग्लैंड को सामने 274 रनों का लक्ष्य रखा था।

Edited By : Cricket Country Staff |Oct 20, 2018, 01:47 PM IST

Published On Oct 20, 2018, 01:47 PM IST

Last UpdatedOct 20, 2018, 01:47 PM IST

Dasun Shanka @Getty Images

इंग्लैंड ने बारिश से प्रभावित चौथे वनडे में शनिवार को मेजबान श्रीलंका को डकवर्थ लुईस नियम से 18 रन से हराकर पांच मैचों की सीरीज में 3-0 से अजेय बढ़त बना ली।

इंग्लैंड के सामने जीत के लिए 274 रन का लक्ष्य था। उसने जब 27 ओवर में दो विकेट पर 132 रन बनाए थे तभी बारिश आ गई जिसके बाद आगे का खेल संभव नहीं हो पाया। डकवर्थ लुईस पद्वति से इंग्लैंड को उस समय दो विकेट पर 115 रन की दरकार थी।

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

श्रीलंका ने इससे पहले दासुन शनाका (66) और सलामी बल्लेबाज निरोशन डिकवेला (52) के अर्धशतकों की मदद से सात विकेट पर 273 रन का चुनौतीपूर्ण स्कोर खड़ा किया था।

जेसन  राॅॅय (45) ने एलेक्स हेल्स (12) के साथ मिलकर पहले विकेट के लिए 52 रन जोड़े। इन दोनों के आउट होने के बाद जो रूट (नाबाद 32) और कप्तान इयोन मॉर्गन (नाबाद 31) ने कुशलता से पारी आगे बढ़ाई। इन दोनों ने तीसरे विकेट के लिए 56 रन की अटूट साझेदारी की। श्रीलंका की तरफ से आफ स्पिनर अकिला धनंजय ने 27 रन देकर दो विकेट लिए।

इससे पहले शनाका ने अपनी पारी में पांच छक्के और चार चौके लगाए और वनडेे मेें  अपना सर्वोच्च स्कोर बनाया। इंग्लैंड की तरफ से मोईन अली सबसे सफल गेंदबाज रहे। उन्होंने 55 रन देकर दो विकेट लिए।

डिकवेला ने कप्तान दिनेश चांदीमल (30) के साथ दूसरे विकेट के लिए 60 रन जोड़कर पहले बल्लेबाजी का न्यौता पाने वाली अपनी टीम को सदीरा समरवीरा (एक) के जल्दी आउट होने के झटके से उबारा।

थिसारा परेरा (44) और अकिला धनंजय (नाबाद 32) ने अंतिम ओवरों में सातवें विकेट के लिये 56 रन की साझेदारी करके श्रीलंका को अच्छे स्कोर तक पहुंचाया।

इन दोनों टीमों के बीच पहला मैच बारिश की भेंट चढ़ गया था जबकि अन्य मैच भी खराब मौसम से प्रभावित रहे। पांचवां और अंतिम मैच 23 अक्टूबर को कोलंबो में खेला जाएगा।

Editor's Pick