Sri Lanka vs India, 3rd ODI: ...जब 1980 में भारत ने एक ही मैच में दिया 5 खिलाड़ियों को डेब्यू का मौका, कुछ ऐसा हुआ था हश्र

Sri Lanka vs India, 3rd ODI: भारत ने श्रीलंका के खिलाफ 23 जुलाई को तीसरे वनडे मैच में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला लिया. भारत पहले ही 2-0 से सीरीज अपने नाम कर चुका है. इस मुकाबले में उसने अपने युवा खिलाड़ियों को ‘गोल्डन चांस’ दिया है. कोच राहुल द्रविड़ पहले ही साफ कर...

Edited By : Cricket Country Staff |Jul 23, 2021, 06:28 PM IST

Published On Jul 23, 2021, 06:28 PM IST

Last UpdatedJul 23, 2021, 06:28 PM IST

Sri Lanka vs India, 3rd ODI: भारत ने श्रीलंका के खिलाफ 23 जुलाई को तीसरे वनडे मैच में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला लिया. भारत पहले ही 2-0 से सीरीज अपने नाम कर चुका है. इस मुकाबले में उसने अपने युवा खिलाड़ियों को ‘गोल्डन चांस’ दिया है. कोच राहुल द्रविड़ पहले ही साफ कर चुके थे कि वह इस टूर्नामेंट में युवा प्रतिभाओं की खोज करेंगे. ऐसे में वनडे शृंखला के अंतिम मुकाबले में भारत ने 6 बदलाव किए, जिसमें 5 खिलाड़ियों को डेब्यू का मौका मिला.

भारत ने श्रीलंका के खिलाफ आर प्रेमादासा स्टेडियम में खेले जा रहे तीसरे वनडे मुकाबले में विकेटकीपर बल्लेबाज संजू सैमसन और नीतीश राणा सहित कुल पांच खिलाड़ियों को डेब्यू का मौका दिया. सैमसन और राणा के अलावा डेब्यू करने वालों में चेतन सकारिया, कृष्णप्पा गौतम और राहुल चाहर के नाम शामिल हैं.

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

सैमसन और लेग स्पिनर चाहर पहले ही भारत के लिए टी20 प्रारूप में डेब्यू कर चुके हैं लेकिन बल्लेबाज राणा, स्पिन गेंदबाजी ऑलराउंडर गौतम और तेज गेंदबाज सकारिया किसी भी प्रारूप में पहली बार भारत का प्रतिनिधित्व कर रहे हैं.

बता दें कि करीब 40 वर्षों से बाद भारत ने किसी वनडे मुकाबले में पांच डेब्यू करने वाले खिलाड़ियों को शामिल किया है. टीम इंडिया ने इससे पहले दिसंबर 1980 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ भारत के पांच खिलाड़ियों ने डेब्यू किया था, जिनमें दिलीप जोशी, कीर्ति आजाद, रोजर बिनी, संदीप पाटिल और तिरुमलाई श्रीनिवासन ने डेब्यू किया था. उस मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया ने नौ विकेट पर 208 रन बनाए थे और भारत की टीम 142 रन पर सिमट गई थी और उसे 66 रनों से हार का सामना करना पड़ा था.

Editor's Pick