SL vs NZ, 1st T20I: कुसल मेंडिस की धमाकेदार पारी से न्‍यूजीलैंड को मिला 175 का लक्ष्‍य

आखिरी ओवर में श्रीलंकाई बल्‍लेबाजों ने तीन छक्‍कों की मदद से कुल 23 रन बटोरे।

Edited By : Cricket Country Staff |Sep 01, 2019, 08:50 PM IST

Published On Sep 01, 2019, 08:50 PM IST

Last UpdatedSep 01, 2019, 08:50 PM IST

Kusal Mendis @ AFP

Kusal Mendis @ AFP

श्रीलंका और न्‍यूजीलैंड के बीच शुरू हुई तीन मैचों की टी20 सीरीज के पहले मुकाबले में रविवार को मेजबान श्रीलंका के लिए कुसल मेंडिस की 53 गेंद पर 79 रन की पारी खेली। इस शानदार पारी के दम पर श्रीलंका ने निर्धारित 20 ओवरों में  174/4 रन बनाए।

आखिरी ओवर में श्रीलंका के बल्‍लेबाज इसरू उदाना 15(3) ने दो और दासुन शनाका 17(12) ने एक छक्‍का लगाया। जिसकी मदद से श्रीलंका ने इस ओवर में कुल 23 रन बनाए। टिम साउदी ने सर्वाधिक दो विकेट अपने नाम किए।

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

पढ़ें:- भारत-वेस्‍टइंडीज टेस्‍ट मैच देखने 50 लोग भी नहीं आए स्‍टेडियम, राजीव शुक्‍ला बोले…

श्रीलंका ने टॉस जीतकर पहले बललेबाजी का फैसला किया। कुसल मेंडिस और कुसल परेरा 11(10) बतौर सलामी बल्‍लेबाज मैदान में आए। दोनों ने पहले विकेट के लिए साथ मिलकर 41 रन जोड़े। पांचवें ओवर में परेरा गेंदबाज टिम साउदी की गेंद पर कॉलिन डी ग्रैंडहोम को कैच दे बैठे। नए बल्‍लेबाज अविष्‍का फर्नांडो महज 10 रन बनाकर मिशेल सेंटनर का शिकार बने।

पढ़ें:- विकेट काफी मददगार था इसलिए साधारण गेंदबाजी की: बुमराह

68 रन पर दो विकेट गिरने के बाद मेंडिस ने निरोशन डिकवेला 33(25) के साथ मिलकर मोर्चा संभाला। तीसरे विकेट के लिए दोनों के बीच 63 रन की अहम साझेदारी बनी। 17वें ओवर में साउदी ने मेंडिस को मार्टिन गुप्टिल के हाथों कैच आउट करा चलता किया।

Editor's Pick