- क्रिकेट न्यूज़
- News
- Sri Lanka vs Pakistan, 2017: Lasith Malinga dropped from ODI team, Angelo Mathews out with injury
श्रीलंका वनडे टीम से बाहर किए गए लसिथ मलिंगा
13 अक्टूबर से पाकिस्तान के खिलाफ 5 मैचों की वनडे सीरीज
Published On Oct 04, 2017, 07:39 PM IST
Last UpdatedOct 04, 2017, 07:39 PM IST

श्रीलंका क्रिकेट टीम ने बेहद ही बड़ा फैसला लेते हुए लसिथ मलिंगा को वनडे टीम से बाहर कर दिया है। लसिथ मलिंगा को पाकिस्तान के खिलाफ 13 अक्टूबर से शुरू होने वाली 5 मैचों की वनडे सीरीज के लिए टीम में नहीं चुना गया है। लसिथ मलिंगा की जगह तेज गेंदबाज दुष्माना चमीरा को श्रीलंका की वनडे टीम में जगह मिली है। आपको बता दें मलिंगा को टीम से बाहर करने की सबसे बड़ी वजह उनकी खराब फॉर्म और फिटनेस है।
लसिथ मलिंगा ने चोट के चलते 19 महीने बाद श्रीलंकाई टीम में वापसी की। पिछले 13 वनडे में उन्होंने सिर्फ 10 विकेट लिए हैं। उनका गेंदबाजी औसत 62.30 है। इसके अलावा हाल ही में मलिंगा की खराब फील्डिंग की भी काफी आलोचना हुई है। वैसे अभी पाकिस्तान के खिलाफ वनडे सीरीज के लिए श्रीलंकाई टीम का ऐलान नहीं हुआ है लेकिन श्रीलंकाई अखबार ‘द पापेयर’ के मुताबिक लसिथ मलिंगा टीम में चयन की रेस से ही बाहर हो चुके हैं। ये भी पढ़ें: खराब फॉर्म से जूझ रहे विराट कोहली पर वीरेंद्र सहवाग का बड़ा बयान
श्रीलंका के समर्थकों के लिए बुरी खबर ये भी है कि श्रीलंका के पूर्व कप्तान एंजेलो मैथ्यूज भी वनडे सीरीज में नहीं खेलेंगे। मैथ्यूज चोट के चलते पाकिस्तान के खिलाफ टेस्ट सीरीज से पहले ही बाहर हो चुके हैं। आपको बता दें पाकिस्तान और श्रीलंका के बीच 5 मैचों की वनडे सीरीज के मैच दुबई, आबू धाबी और शारजाह मे खेले जाएंगे। इसके बाद 26 अक्टूबर से पाकिस्तान और श्रीलंका के बीच तीन टी20 मैचों की सीरीज भी खेली जाएगी। खास बात ये है कि टी20 सीरीज का आखिरी मैच पाकिस्तान के लाहौर में खेला जाएगा, जो कि पाकिस्तान के लिए एक बार फिर बड़ा मैच होगा।