- क्रिकेट न्यूज़
- News
- Sri Lanka vs South Africa: Angelo Mathews, Niroshan Dickwella take team to 299/8
Sri Lanka vs South Africa: श्रीलंका ने दर्ज की 178 रनों से बड़ी जीत
छोटी-छोटी साझेदारी बना श्रीलंका ने बनाया बनाया बड़ा स्कोर।
Published On Aug 12, 2018, 08:01 PM IST
Last UpdatedAug 12, 2018, 08:01 PM IST
Angelo Mathews (File Photo) © AFP
कोलंबो में खेले गए पांच मैचों की वनडे सीरीज के आखिरी मुकाबले में श्रीलंका ने साउथ अफ्रीका पर 178 रनों से बड़ी जीत दर्ज की। पहले बल्लेबाजी करते हुए श्रीलंका ने 50 ओवरों में 299/8 रन बनाए। जवाब में साउथ अफ्रीका की टीम 25वें ओवर में 121 रन पर ही ऑलआउट हो गई। श्रीलंका लगातार पहले तीन मैच हारकर सीरीज गंवा चुका था। हालांकि आखिरी दो मैच जीतकर श्रीलंका ने अच्छी वापसी की।
बड़े लक्ष्य के सामने बिखरी साउथ अफ्रीका की टीम
300 रन के लक्ष्य का पीछा करने के दोरान साउथ अफ्रीका की पारी शुरू से ही डगमगाती नजर आई। शून्य के स्कोर पर ही पहले ओवर में हाशिम अमला सुरंगा लकमल की गेंद पर बोल्ड हो गए। कप्तान क्विंटन डी कॉक 54(57) जरूर अर्धशतकीय पारी खेल जज्बा दिखाया, लेकिन दूसरे छोर पर लगातार विकेट गिरने के कारण वो टीम को हार से बचा नहीं सके। एडेन मार्करम 20(13), रीज़ा हेन्ड्रिक्स शून्य, हेनरिक क्लासन 3(8), जेपी डुमिनी 12(13), विलेम मूल्डर 2(5) सस्ते में आउट होकर पवेलियन लौट गए।
[link-to-post url=”https://www.cricketcountry.com/hi/news/india-vs-england-2nd-test-day-4-live-cricket-score-streaming-ind-vs-eng-live-score-734834″][/link-to-post]
साझेदारियां बनाकर श्रीलंका ने खड़ा किया बड़ा स्कोर
निरोशन डिकवेला 43(65)और उपुल थरंगा 19 (18) सलामी बल्लेबाजी के लिए आए। दोनों के बीच 50 रनों की साझेदारी हुई। थरंगा को जूनियर डाला ने विकेटकीपर क्विंटन डी कॉक के हाथों कैच आउट कराया। जिसके बाद टीम के 64 के स्कोर पर ही तीसरे नंबर पर खेलने आए कुशल परेरा 8(7) भी आउट हो गए। श्रीलंका ने छोटी-छोटी साझेदारियां बनाकर स्कोर को 299 तक पहुंचाया।
कुशल मेंडिस 38 (43) ने निरोशन डिकवेला के बीच 50 रन की साझेदारी हुई। इसी तरह एंजेलो मैथ्यूज ने कुशल मेंडिस के साथ 53 और धनंजय डिसिल्वा के साथ मिलकर 52 रन जोड़े। मैथ्यूज ने थिसारा परेरा के साथ मिलकर 44 रनों की साझेदारी बनाई।