add cricketcountry as a Preferred Source
Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source
×

SL vs WI: टी20 सीरीज के लिए श्रीलंका की टीम का ऐलान, थिसारा परेरा की वापसी...

वनडे सीरीज के बाद श्रीलंका और वेस्‍टइंडीज के बीच दो मैचों की टी20 सीरीज खेली जाएगी.

user-circle cricketcountry.com Written by Cricket Country Staff
Last Updated on - February 28, 2020 11:58 AM IST

विंडीज टीम इन दिनों श्रीलंका (Sri Lanka vs West Indies) के दौरे पर हैं। जहां मेहमानों को वनडे सीरीज के बाद जल्‍द ही दो मैचों की टी20 सीरीज में उतरना है। श्रीलंका ने बुधवार को इस सीरीज के लिए अपनी 15 सदस्‍यीय टीम का ऐलान कर दिया है।

पढ़ें:- ICC T20 Rankings: केएल राहुल नंबर-2 पर बरकरार, स्‍टीव स्मिथ ने लगाई लंबी छलांग

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

श्रीलंका की कप्‍तानी लसिथ मलिंगा के पास ही रहेगी। भारत के खिलाफ बीते महीने खेली गई टी20 सीरीज की तुलना में आगामी सीरीज के लिए दो बदलाव किए गए हैं। श्रीलंका ने वेस्टइंडीज के खिलाफ दो मैचों में खेलने के लिये ऑलराउंडर थिसारा परेरा को 15 सदस्यीय टीम में शामिल किया।

श्रीलंका क्रिकेट बोर्ड ने यह भी कहा कि भारत के खिलाफ तीन मैचों की टी20 सीरीज में बाहर किये गये मध्यम गति के गेंदबाज नुवान प्रदीप को भी टीम में शामिल किया गया है। पहला टी20 बुधवार जबकि दूसरा शुक्रवार को खेला जायेगा। दोनों मुकाबले कैंडी में होंगे।

पढ़ें:- कपिल देव का बड़ा बयान, युवाओं के लिए बना है IPL, धोनी को चाहिए कि वो…

श्रीलंकाई टीम :

लसिथ मलिंगा (कप्तान), अविष्का फर्नांडो, कुसल परेरा, शेहान जयसूर्या, निरोशन डिकवेला, कुसल मेंडिस, एंजेलो मैथ्यूज, धनंजय डी सिल्वा, थिसारा परेरा, दासुन शनाका, वानिन्दु हसरंगा, लक्ष्ण संदाकन, इसुरू उदाना, नुवान प्रदीप और लाहिरू कुमारा।