add cricketcountry as a Preferred Source
Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source
×

तीसरे वनडे में श्रीलंका ने न्यूजीलैंड को 8 विकेट से हराया

तीसरे वनड में जीत हासिल कर श्रीलंका ने सीरीज में अपनी उम्मीदों को कायम रखा

user-circle cricketcountry.com Written by Cricket Country Staff
Last Published on - December 31, 2015 11:52 AM IST

दंशुका गुनाथिलिका ने तेज 65 रन बनाकर श्रीलंका को शानदार शुरूआत दी © Getty Images
दनुश्का गुनाथिलिका ने तेज 65 रन बनाकर श्रीलंका को शानदार शुरूआत दी © Getty Images

श्रीलंका ने तीसरे वनडे मैच में न्यूजीलैंड को 8 विकेट से हरा दिया है। दनुश्का गुनाथिलिका, तिलकरत्ने दिलशान और लाहिरू थिरिमाने ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए अर्धशतक जमाए और श्रीलंका की जीत में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। दिलशान ने 91 रनों की पारी खेली जबकि थिरिमाने नाबाद 87 रन बनाए। मैच में 45 गेंद पर 65 रन की तेज पारी खेलने वाले गुनाथिलिका को ‘मैन ऑफ द मैच’ खिताब से नवाजा गया। बाद में बल्लेबाजी करने उतरी श्रीलंका ने न्यूजीलैंड के 277 रनों के लक्ष्य को 22 गेंद शेष रहते पा लिया। इस जीत के साथ श्रीलंका ने सीरीज में में अपनी वापसी की उम्मीदों को कायम रखा है। ALSO READ: श्रीलंका बनाम न्यूजीलैंड तीसरे वनडे का फुल स्कोरकार्ड

इससे पहले टॉस जीतकर न्यूजीलैंड ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। न्यूजीलैंड के लिये केन विलियमसन ने सबसे ज्यादा 59 रनों का योगदान दिया। जबकि टॉम लिथम ने 42 रन बनाए। न्यूजीलैंड ने 50 ओवर में 8 विकेट पर 276 रन बनाए। श्रीलंका के लिये नुआन प्रदीप, दुष्मंथा चमीरा और जेफ्री वांडरसे ने दो-दो विकेट झटके। 277 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी श्रीलंका ने अच्छी शुरूआत करते हुए पहले विकेट के लिये 98 रन जोड़े। मिशेल मैक्लेनगन ने दनुश्का गुनाथिलिका को आउट कर इस साझेदारी को तोड़ा। इसके बाद बल्लेबाजी करने उतरे थिरिमाने ने दिलशान के साथ मिलकर तेजी से रन बनाना शुरू किया और श्रीलंका को 200 के पार ले गए। 91 के स्कोर पर दिलशान रन आउट हो गए। लेकिन तब तक वो श्रीलंका को जीत के बहुत करीब पहुंचा चुके थे। थिरिमाने ने चंडीमल के साथ मिलकर श्रीलंका को जीत पुहंचा दिया। श्रीलंकाई टीम ने 22 गेंद शेष रहते 277 रनों के लक्ष्य को पा लिया। ALSO READ: कोरी एंडरसन और ग्रांट इलियट की न्यूजीलैंड टी-20 टीम में वापसी

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source