×

खराब प्रदर्शन के लिए श्रीलंकाई टीम पर जाँच शुरू

टेस्ट मैच में खराब खेलने के सम्बंध में राष्ट्रीय टीम के सदस्यों को घूस दिए जाने से जुड़े आरोपों की जांच शुरू कर दी है

user-circle cricketcountry.com Written by Indo-Asian News Service
Last Updated on - December 20, 2015 4:39 PM IST

श्रीलंका टीम © Getty Images
श्रीलंका टीम © afp

कोलम्बो | श्रीलंका सरकार ने कहा है कि उसने वेस्टइंडीज के खिलाफ हाल में खेले गए टेस्ट मैच में खराब खेलने के सम्बंध में राष्ट्रीय टीम के सदस्यों को घूस दिए जाने से जुड़े आरोपों की जांच शुरू कर दी है। खेल मंत्री दयासिरी जयसेकरा ने शनिवार को इसकी जानकारी दी। जयासेकरा ने कहा कि सटोरिए से सम्बंध रखने वाले एक व्यक्ति द्वारा विकेटकीपर कुशल परेरा और गेंदबाज रंगना हेराथ के सामने खराब खेलने के लिए हजारों डॉलर का प्रस्ताव रखने की बात सामने आई है। यह घटना गॉल में अक्टूबर में खेले गए टेस्ट मैच की है। खेल मंत्री के मुताबिक खिलाड़ियों को खराब खेलने के लिए 70 हजार डॉलर का प्रस्ताव दिया गया था। जयसेकरा ने संवाददाताओं से कहा, “सटोरिए चाहते थे कि श्रीलंका सस्ते में आउट हो जाए। वह मैच श्रीलंका जीतने की स्थिति में था और अगर वह हार जाता तो फिर सटोरियों को करोड़ों की कमाई होती।” ये भी पढ़े: युवराज की टीम इंडिया में वापसी, रैना वनडे टीम से बाहर

“कुशल ने सटोरिए का प्रस्ताव अस्वीकार कर दिया था तो सटोरियों ने हेराथ से सम्पर्क किया था। हेराथ ने अधिकारियों को इसकी जानकारी दी थी। हमने इस मामले में जांच शुरू कर दी है।”

पुलिस अब उस व्यक्ति की तलाश में जुट गई है, जिसने खिलाड़ियों के सामने इस तरह का प्रस्ताव रखा था। वह मैच हालांकि श्रीलंका ने एक पारी और छह रनों से जीता था और हेराथ ने उस मैच में कुल 10 विकेट लिए थे। ये भी पढ़े: इंग्लैंड के खिलाफ वापसी करने को तैयार डेल स्टेन

TRENDING NOW

श्रीलंका ने दो मैचों की वह सीरीज 2-0 से जीती थी। कैरेबियाई टीम ने श्रीलंका में कभी भी कोई टेस्ट सीरीज नहीं जीती है।