- क्रिकेट न्यूज़
- News
- Sri Lankan cricketers ready to tour England without contract
बिना कॉन्ट्रेक्ट के इंग्लैंड का दौरा करने को तैयार है श्रीलंका टीम
श्रीलंका को 23 जून से इंग्लैंड के खिलाफ तीन मैचों की टी20 सीरीज और 29 जून से तीन मैचों की वनडे सीरीज के लिए इंग्लैंड का दौरा करना है।
Published On Jun 08, 2021, 01:31 PM IST
Last UpdatedJun 08, 2021, 01:31 PM IST
(SLC)
श्रीलंका क्रिकेटर्स बिना कॉन्ट्रेक्ट के ही इंग्लैंड दौरे पर जाने के लिए तैयार हो गए हैं। श्रीलंका क्रिकेट (एसएलसी) ने हाल में एक सालाना कॉन्ट्रेक्ट जारी किया था, लेकिन खिलाड़ियों का मानना था कि इसमें पारदर्शिता की कमी है।
हालांकि अब बोर्ड इसमें पारदर्शिता लाने पर सहमत हो गया है। एसएलसी ने कहा है कि वो इस बात का ब्योरा देगा कि वो कैसे खिलाड़ियों का मूल्यांकन करता है और कैसे उन्हें कॉन्ट्रेक्ट जारी करता है।
खिलाड़ियों के वकील निशान प्रेमथिरत्ने ने क्रिकइंफो से कहा, “ये वो पारदर्शिता है जिसकी खिलाड़ियों ने शुरू से मांग की थी। वे बिना किसी अनुबंध पर हस्ताक्षर किए इस दौरे में खेलेंगे। उन्होंने एक स्वैच्छिक घोषणा पर हस्ताक्षर किए हैं, लेकिन खिलाड़ियों के पारिश्रमिक के बारे में कुछ भी नहीं है। उन्होंने हमेशा श्रीलंका के लिए खेलने को प्रतिबद्ध है।”
मुझे लगा था कि MS Dhoni को बल्लेबाजी करना नहीं आता है: एनरिक नॉर्खिया
श्रीलंका के 38 खिलाड़ियों ने पिछले सप्ताह ही बयान जारी कर कॉन्ट्रेक्ट पर हस्ताक्षर करने से इनकार कर दिया था। हालांकि अब मामले को सुलझा लिया गया है और टीम अपने तय कार्यक्रम के अनुसार नौ जून को इंग्लैंड के लिए रवाना होगी।
श्रीलंका को 23 जून से इंग्लैंड के खिलाफ तीन मैचों की टी20 सीरीज और 29 जून से तीन मैचों की वनडे सीरीज के लिए इंग्लैंड का दौरा करना है।